जेसीआई मुरैना जागृति का वुमन्स वीक शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। आख़िरी दिन जेसीआई मेम्बर्स ने हाउस मेड्स (काम वाली बाइयां) को तरह-तरह के गेम्स खिलाए और उपहार में राशन व स्नैक्स सहित अन्य चीजें वितरित कीं। मनोरंजक गतिविधियों में भागीदारी करके बाइयों के चेहरे खिल उठे। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…..
मुरैना। जेसीआई मुरैना जागृति का वुमन्स वीक शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। आख़िरी दिन जेसीआई मेम्बर्स ने हाउस मेड्स (काम वाली बाइयां) को तरह-तरह के गेम्स खिलाए और उपहार में राशन व स्नैक्स सहित अन्य चीजें वितरित कीं। मनोरंजक गतिविधियों में भागीदारी करके बाइयों के चेहरे खिल उठे। जेसीआई मुरैना जागृति ने महिला दिवस पर हाउस मेड्स के लिए खास कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने सभी मेड्स की कई प्रतियोगिताएं कराईं। इस दौरान कुछ मेड्स ने डांस किया तो कुछ ने गाना गाया। जेसीआई मेम्बर्स ने जब इस आयोजन के बारे में बाइयों से उनके अनुभव पूछे तो उन्होंने बताया कि हमेशा कामकाज में जुटे रहने के बीच इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेना बहुत सुखद है। कुछ उम्रदराज बाइयों ने कहा कि उन्होंने तो बचपन में भी ऐसे गेम्स नहीं खेले। अंत में जेसीआई मेम्बर्स ने बाइयों का सम्मान किया और उन्हें राशन, कपड़े, स्नैक्स आदि वितरित किये। उन्होंने संकल्प लिया कि वे हर महीने जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया करेंगीं इस अवसर पर जेसीआई अध्यक्ष ललिता गोयल, सचिव कंचन चावला, फाउंडर प्रेसिडेंट भावना जैन, पास्ट प्रेसिडेंट भारती मोदी, आईपीपी ज्योति मोदी, सिंपल गोयल आदि मौजूद रहीं।
महिलाओं में होगा आत्मविश्वास जगाना
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जेसीआई की फाउंडर प्रेसिडेंट भावना जैन ने कहा कि अभी भी हमारे समाज में महिलाओं को सशक्त नहीं कहा जा सकता। कहीं न कहीं उनके साथ भेदभाव हो रहा है। माहिलायें किसी से कम नहीं हैं, बस उनका आत्मविश्वास जगाने की जरूरत है। जेसीआई अध्यक्ष ललिता गोयल ने कहा कि जो माहिलायें सक्षम हैं, उनका दायित्व है कि कमजोर महिलाओं के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहें। संगठन की अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।
महिलाओं को सिखाया आत्म सुधार
जेसीआई के वुमन्स वीक में सबसे पहले महिलाओं और बालिकाओं के लिए कैंसर अवेयरनेस टॉक का आयोजन किया गया। इसके बाद महिलाओं को अपने चेहरे की देखभाल के लिए ब्यूटी टिप्स दिए गए। इसके अलावा जेसीआई मेम्बर्स ने योगा क्लास जाकर फिटनेस की ट्रेनिंग भी ली। हेल्दी डाइट थीम पर कुकिंग क्लास का आयोजन भी वुमन्स वीक के तहत किया गया।













Add Comment