समाचार

जेसीआई मुरैना जागृति और स्टार ने किया वृक्षारोपण : पर्यावरण संरक्षण के विशेष प्रोजेक्ट पर किया कार्य 


पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से स्वयंसेवी संगठन जेसीआई (गो-ग्रीन) ने एक खास प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत जेसीआई के सभी चैप्टर अपने-अपने शहरों में पार्क या भूखंड गोद लेकर वहां हरा-भरा उद्यान विकसित करेंगे। प्रोजेक्ट के तहत जेसीआई मुरैना जागृति और जेसीआई स्टार ने अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से स्वयंसेवी संगठन जेसीआई (गो-ग्रीन) ने एक खास प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत जेसीआई के सभी चैप्टर अपने-अपने शहरों में पार्क या भूखंड गोद लेकर वहां हरा-भरा उद्यान विकसित करेंगे। प्रोजेक्ट के तहत जेसीआई मुरैना जागृति और जेसीआई स्टार ने अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस से शुरू किए गए इस अभियान के अंतर्गत जेसीआई मुरैना जागृति ने फाटक बाहर स्थित मां स्वास्ति इंटरनेशनल स्कूल में पौधे रोपे। जेसीआई गो-ग्रीन की कोर्डिनेटर भावना जैन ने बताया कि उन्होंने स्कूल के पार्क को गोद लिया है। यहां अभी पौधरोपण किया गया है।

इन पौधों की सतत देखभाल की जाएगी और जरूरत के हिसाब से इन्हे पोषित किया जाएगा। हम सब जेसीआई मेंबर्स एक संकल्प के साथ यहां उद्यान डवलप करेंगी। इसके अलावा जेसीआई स्टार के सदस्यों ने भी इस प्रोजेक्ट से जुड़कर पौधरोपण किया और विभिन्न प्रजाति के पौधों का वितरण भी किया। जेसीआई गो-ग्रीन कोर्डिनेटर भावना जैन ने बताया कि हम लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही बारिश शुरू होती है, शहर और आसपास के क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी पौधे लगाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत गोद लिए गए पार्क या भूखंड की वर्तमान तस्वीर और फिर उद्यान विकसित होने के बाद की फोटो जोन में भेजने की शर्त रखी गई है। इसलिए जेसीआई के सभी चैप्टर्स को यह टास्क कम्पलीट करना ही है।

जेसीआई अध्यक्ष ललिता गोयल ने बताया कि मानसून से पहले हम सभी मेंबर्स मीटिंग बुलाकर पौधरोपण के लिए स्थान चयनित कर लेंगे। जेसीआई मुरैना जागृति के पौधरोपण कार्यक्रम में गो-ग्रीन कोर्डिनेटर भावना जैन के अलावा अध्यक्ष ललिता गोयल, सचिव कंचन चावला, आइपीपी ज्योति मोदी, सारिका गर्ग आदि शामिल हुईं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page