समाचार

जेसीआई मेम्बर्स को मिले फनी टाइटल: रिटर्न गिफ्ट में दिए रंग, गुलाल और पिचकारी


जेसीआई एलुमिनी जागृति ने उमंग के साथ होली मिलन समारोह मनाया। संगठन की सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। फनी टाइटल दिए और होली गीत गाकर आनंद लिया। सभी सदस्यों को कार्यक्रम में रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किए गए। मुरैना से पढ़िए मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। रंगों का त्योहार होली पारंपरिक ढंग से मनाया गया। जेसीआई एलुमिनी जागृति का होली मिलन कार्यक्रम पारंपरिक ढंग से आयोजित किया गया। संगठन की सदस्यों ने इस अवसर पर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। फनी टाइटल दिए और होली के गीत भी गाए। सभी मेम्बर्स को रिटर्न गिफ्ट के रूप में भी रंग, पिचकारी और मिठाई भेंट की गई। होली मिलन समारोह के लिए निर्धारित टीम के अनुसार सभी जेसीआई मेम्बर्स सफेद रंग के परिधान पहनकर कार्यक्रम में पहुंची थीं। सबसे पहले मेम्बर्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मनोरंजक गेम्स खेले गए और होली के गीतों पर उन्होंने नृत्य किया। इस दौरान मेम्बर्स ने फूलों की होली भी खेली। एक लंबे अंतराल के बाद इस बार जेसीआई मेम्बर्स ने एक-दूसरे को फनी टाइटल भी दिए। कार्यक्रम का यह सेगमेंट उन्हें सबसे अधिक पसंद आया।

आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयार

कार्यक्रम में कवियत्री ललिता दीक्षित ने होली पर आधारित स्वरचित कविता पढ़ी। इसी दौरान जेसीआई एलुमिनी जागृति मेम्बर्स ने अब तक की गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा भी की।

जेसीआई की यह सदस्य रहीं मौजूद

इस अवसर पर सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और मेम्बर्स को रिटर्न गिफ्ट के रूप में रंग-गुलाल, पिचकारी तथा चॉकलेट्स आदि भेंट की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष भावना जैन, सचिव भारती मोदी, कोषाध्यक्ष नीता बांदिल, प्रोग्राम कन्वीनर हेमलता मोदी, ज्योति मोदी सहित जेसीआई की सभी सदस्य शामिल रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page