समाचार

तीन दिन तक चलेगा आयोजन : टाउन हॉल में लगेगी जेसीआई की अलबेली हाट

जेसीआई मुरैना जागृति की अलबेली हाट 24 अक्टूबर से शुरू हो रही है। जीवाजी गंज स्थित टाउन हॉल में यह आयोजन 26 अक्टूबर तक चलेगा। हाट का उद्घाटन सोमवार को सुबह 11 बजे होगा। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जेसीआई मुरैना जागृति की अलबेली हाट 24 अक्टूबर से शुरू हो रही है। जीवाजी गंज स्थित टाउन हॉल में यह आयोजन 26 अक्टूबर तक चलेगा। हाट का उद्घाटन सोमवार को सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में मोनिका रघुराज सिंह कंसाना बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस अवसर पर जोनल प्रेसिडेंट मनोज चौरसिया गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि की हैसियत से जोनल वाइस प्रेसिडेंट अमृता शर्मा मौजूद रहेंगी। कन्वीनर भावना जैन ने बताया कि इस बार भी अलबेली हाट में महिलाओं के लिए डिजाइनर साड़ियां, सूट, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स के अलावा घर सजाने के समान की स्टॉल्स लग रही हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए आकर्षक ड्रेस व फिरोजाबाद की क्रॉकरी भी विक्रय के लिए उपलब्ध रहेगी। जेसीआई मुरैना जागृति की अध्यक्ष ज्योति मोदी ने बताया कि तीन दिवसीय अलबेली हाट में महिलाओं व बालिकाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसके अलावा लकी ड्रॉ भी खुलेगा। रविवार को कन्वीनर भावना जैन, प्रोजेक्ट चेयर पर्सन भारती मोदी, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर नीता बांदिल, नीलम अग्रवाल, अध्यक्ष ज्योति मोदी, सचिव सारिका सिंघल ने टाउन हॉल पहुंचकर अलबेली हाट की तैयारियों का जायजा लिया। सभी ने शहर की महिलाओं से इस आयोजन में शरीक होने की अपील भी की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
1
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page