अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में जैसवाल जैन धर्मशाला का वार्षिकोत्सव एवं द्वितीय ब्लॉक का शिलान्यास समारोह रविवार 14 अप्रैल को होने जा रहा है। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन धर्मशाला महावीरजी के महामंत्री सुबोध जैन हिंडौन सिटी ने बताया कि धर्मशाला का निर्माणकार्य तीव्रगति से चल रहा हैं। संस्था के अध्यक्ष सुनील जैन मोना जनरेटर दिल्ली के मार्गदर्शन में धर्मशाला के प्रथम ब्लॉक का निर्माणकार्य पूर्ण हो चुका है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
श्रीमहावीरजी। अतिशय क्षेत्र श्रीमहावीरजी में जैसवाल जैन धर्मशाला का वार्षिकोत्सव एवं द्वितीय ब्लॉक का शिलान्यास समारोह रविवार 14 अप्रैल को होने जा रहा है। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन धर्मशाला महावीरजी के महामंत्री सुबोध जैन हिंडौन सिटी ने बताया कि धर्मशाला का निर्माणकार्य तीव्रगति से चल रहा हैं। संस्था के अध्यक्ष सुनील जैन मोना जनरेटर दिल्ली के मार्गदर्शन में धर्मशाला के प्रथम ब्लॉक का निर्माणकार्य पूर्ण हो चुका है।
धर्मशाला के निर्माण में अभिक्षण ज्ञानोपयोगी आचार्य वसुनंदी जी महाराज का आशीर्वाद निरंतर मिल रहा है। जैन के अनुसार आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के पावन आशीर्वाद से जैसवाल जैन धर्मशाला का वार्षिकोत्सव 14 अप्रैल को श्री महावीरजी में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धर्मशाला के बी ब्लॉक का शिलान्यास भी किया जायेगा। अम्बाह नगर पालिका की अध्यक्षा अंजली जिनेश जैन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्य शिलान्यासकर्ता सुपर फार्मा परिवार उज्जैन के श्रीमती सारिका जैन, दिनेशकुमार सिम्मी जैन, लवीश रूबी जैन, मेघांत रिया जैन रहेंगे । समारोह की सभी धार्मिक क्रियाएं प्रतिष्ठाचार्य रमेशचंद शास्त्री मंडावली संपन्न कराएंगे। समारोह के लिए अजीत जैन चांदी वाले आगरा को स्वागताध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सहयोग का निवेदन
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मशाला के अध्यक्ष सुनील जैन मोना जनरेटर ध्वजारोहण, धर्मेंद्र अंजू जैन निर्माण विहार मंच उद्घाटन, रूपेश चंद्रा जैन मेघा फ्रूट चित्र अनावरण, इंजी. भूपेंद्र रैना जैन ग्रीन पार्क दीप प्रज्वलित कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम पश्चात सभी उपस्थित बंधुओं के वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई है। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन धर्मशाला कमेटी, महावीरजी ने सभी सजातीय बंधुओं से समारोह में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है, साथ ही सभी से धर्मशाला के निर्माण में अधिक से अधिक सहयोग करने का निवेदन किया है।













Add Comment