समाचार

जैन धर्म विश्व धर्म है विश्व में सभी लोग सुखी रहे : महावीर जन्म महोत्सव में झमाझम बारिश में निकली शोभायात्रा 


जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में आज झमाझम बारिश में निकली। भगवान की पालकी रथ यात्रा निकाली गई। मुनि श्री विशल्य सागर जी ने कहा भगवान इंद्र ने जलाभिषेक कर स्वयं भगवान का अभिषेक किया। झुमरीतिलैया से पढ़िए राजकुमार जैन की खबर…


झुमरीतिलैया। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में आज झमाझम बारिश में निकली। भगवान की पालकी रथ यात्रा निकाली गई। जैन संत मुनि श्री विशल्य सागर जी ने कहा भगवान इंद्र ने जलाभिषेक कर स्वयं भगवान का अभिषेक किया। श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रथ यात्रा के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया। भगवान महावीर के जयकारों और अहिंसा के संदेशों का उद्घोष किया गया। मुनि श्री विशल्य सागर जी के सानिध्य में विशाल रथ यात्रा, बैंड ,नगाड़ा के साथ जुलूस ने पूरे शहर का भ्रमण किया। जैन समाज की महिलाएं पीला वस्त्र और पुरुष श्वेत वस्त्र में साथ साथ चल रहे थे। जैन स्कूल के बच्चे अपने स्कूल बैंड के साथ जैन महिला संगठन डांडिया और भक्ति गीत जैन ध्वज के साथ जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। सुबोध गंगवाल, लट्टू संजय छाबड़ा, आनंद अजमेरा अपनी पूरी संगीत म्यूजिशियन पार्टी के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक गीत और उद्घोष से पूरे शहर के वातावरण को धर्म और भक्ति की गंगा में बहा रहे थे। स्टेशन रोड डॉक्टर गली जैन मंदिर से भगवान को रथ पर भगवान महावीर की प्रतिमा को विराजमान संजय-ममता जैन सेठी द्वारा किया गया। रथ पर सारथी मूलचंद सुशील-शशि जैन छाबड़ा परिवार, खजांची सुरेश-सिद्धार्थ जैन सेठी परिवार के साथ 4 परिवार के द्वारा चवर ढुलाया का सौभाग्य प्राप्त किया।

धार्मिक शोभायात्रा निकाली

भगवान का रास्ते में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारी। यह धार्मिक शोभायात्रा डॉक्टर गली जैन बड़ा मंदिर से स्टेशन रोड, ओवर ब्रिज, पानी टंकी रोड होते हुए नया मंदिर पानी टंकी रोड में समाप्त हुई। जैन संत मुनि श्री विशल्य सागर जी ने अपने अमृत प्रवचन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व मैत्री के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने की आवश्यकता है। तभी पूरे विश्व में अमन चैन और शांति हो सकती है। भगवान महावीर के दिव्य संदेश जियो और जीने दो, सत्य अहिंसा का पालन करना चाहिए तभी राष्ट्र का कल्याण हो सकता है। जैन धर्म विश्व धर्म है, विश्व में सभी लोग सुखी रहे यही कामना करता है।

विश्व शांति और अहिंसा की कामना की

प्रातः 5:00 प्रभात फेरी भी निकाली गई। सभी महिलाओं बच्चे और समाज के लोगों ने भगवान महावीर के चरणों में दीप प्रज्वलित किया और विश्व शांति और अहिंसा की कामना की। भगवान महावीर स्वामी का भव्य महामस्तकाभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य संदीप,आशीष जैन सेठी,त्रिलोक जैन छाबड़ा,प्रदीप जैन छाबड़ा,कमल,प्राथ जैन सेठी ओर मुनि श्री का चरण धोने का सौभाग्य ललित-नीलम,आशीष-प्रीति जैन सेठी,ओर शास्त्र भेट सुरेन्द-सरिता जैन काला परिवार को मिला। महिलाओं ने गुरुदेव को शास्त्र भेट किया। इन सभी कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला , सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, सुनील जैन सेठी,पार्षद पिंकी जैन,,नीलम सेठी,आशा गंगवाल ,सुशील जैन छाबड़ा , सुरेश जैन झाझंरी, जयकुमार जैन गंगवाल,ललित जैन सेठी,आशीष जैन सेठी, सभी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इन्होंने दिया सहयोग 

जैन युवक समिति के अभिषेक जैन गंगवाल, विकास, विवेक, राजा जैन सेठी, शैलेश जैन छाबड़ा,जैन महिला समाज के पदाधिकारी सदस्य सभी लोगों ने अपना सहयोग दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page