सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज द्वारा आगरा निवासी ब्रह्मचारी नवीन भैयाजी को 23 जून को ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जिन मन्दिर मुरैना में जैनेश्वरी मुनिदीक्षा प्रदान की जाएगी। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र पर प्रथमवार जैनेश्वरी मुनिदीक्षा 23 जून को होने जा रही है।ज्ञानतीर्थ परिवार की ओर से योगेश जैन (खतौली वाले) दिल्ली ने बताया कि परम पूज्य सराकोद्धारक समाधिस्थ षष्ट पट्टाचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज द्वारा आगरा निवासी ब्रह्मचारी नवीन भैयाजी को 23 जून को ज्ञानतीर्थ क्षेत्र जिन मन्दिर मुरैना में जैनेश्वरी मुनिदीक्षा प्रदान की जाएगी। इस पावन अवसर पर मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज, ब्रह्मचारी प्रदीप जैन “पीयूष” जबलपुर, ब्रह्मचारी संजय भैयाजी मुरैना, महावीर भैयाजी मुरैना, ब्रह्मचारिणी बहिन अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहकर सभी क्रियाओं को सम्पन्न करायेंगी।

तीर्थ वंदना के लिए किया था विहार
ज्ञानतीर्थ परिवार की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूज्य गुरुदेव ससंघ 13 जून को आगरा से मुरैना के लिए विहार करेंगे । 18 जून को बड़े जैन मंदिर मुरैना एवं 20 जून को ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में भव्य मंगल प्रवेश होगा । 23 जून को मुनि दीक्षा एवं 02 जुलाई को भव्य वर्षायोग 2023 मंगल कलश की स्थापना होगी। ज्ञातव्य हो कि सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज ने श्री ज्ञानतीर्थ जैन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात तीर्थ वन्दना हेतु पद विहार किया था। अतिशय क्षेत्र टिकटोली एवं श्री महावीरजी तीर्थ की वन्दना के पश्चात आगरा पहुंचकर शालीमार एनक्लेव कमला नगर आगरा में श्री ज्ञानसागर गुरुमन्दिर का शिलान्यास कराया। पूज्य गुरुदेव इस समय आगरा में ही विराजमान हैं। इसी दरम्यान ज्ञानतीर्थ क्षेत्र आराधक महा परिवार की ओर से सर्वश्री योगेश जैन (खतौली वाले) दिल्ली, आनन्द जैन (खेकड़ा बाले), रूपेश जैन (चांदी वाले), राजकुमार जैन गुड्डू, के के जैन (चांदी वाले), संजय जैन, अजीत जैन, ब्र.ब.अनीता दीदी, मंजुला दीदी, ललिता दीदी सहित सैकड़ों सधर्मी बन्धुओं ने ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना में वर्षायोग 2023 करने हेतु सामूहिक श्रीफल भेंट किया। पूज्य गुरुदेव ने भक्तों की भावना को दृष्टिगत रखते हुए स्वीकृति प्रदान की थी।
प्राप्त किया आशीर्वाद
विगत दिवस मुरैना समाज के सर्वश्री राजेन्द्र भण्डारी, अनिल जैन व्याख्याता, सुभाषचन्द सैथरी, अनूप भण्डारी, विनोद जैन तार वाले, नितिन जैन नायक, शैलेश जैन शैलू, राजीव जैन टीटू सहित अन्य बन्धुओं ने आगरा पहुंचकर पूज्य गुरुदेव श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं पूरे कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की।













Add Comment