श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सोमवार को 3 दिवसीय जैन व्यापार मेला (स्वाभिमान से स्वालंबन की ओर) शुभारंभ किया गया। व्यापार मेला समर्पण सखी महिला मंडल एवं महिला मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले में स्टाल हेतु बहुत ही काम दाम में स्टाल उपलब्ध करवाए गए हैं। इस मेले में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा पूरे भारत वर्ष से जैन समुदाय के लोग आकर स्टॉल लगाते हैं। पढ़िए प्रणीत जैन की रिपोर्ट…
रायपुर। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सोमवार को 3 दिवसीय जैन व्यापार मेला (स्वाभिमान से स्वालंबन की ओर) शुभारंभ किया गया। व्यापार मेला समर्पण सखी महिला मंडल एवं महिला मंडल रायपुर के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मूणत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा ने बताया कि मेले के शुभारंभ के अवसर पर महिला मंडल की महिलाओं द्वारा भगवान महावीर की छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। महिला मंडल की मंजू सेठिया ने बताया कि इस जैन व्यापार मेले में 100 स्टॉल मेले हेतु एवं 10 स्टॉल फूड कोर्ट हेतु बनाए गए हैं। मेले में उपस्थित सखी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू टाटिया एवं समर्पण महिला मंडल की अध्यक्ष प्रियंका लुंकड़ ने बताया कि यह जैन व्यापार मेला पिछले 7 वर्षों से लगातार लगाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जैन समाज की वो महिलाएं जो घर पर या बाहर जाकर कार्य कर रही हैं, उनकी द्वारा बेची या बनाई जा रही वस्तुओ के लिए उचित बाजार एवं मूल्य प्राप्त हो सके और एक ही छत के नीचे सभी की जरूरत का समान उपलब्ध हो सके। मेले में स्टाल हेतु बहुत ही काम दाम में स्टाल उपलब्ध करवाए गए हैं। इस मेले में छत्तीसगढ़ प्रदेश के अलावा पूरे भारत वर्ष से जैन समुदाय के लोग आकर स्टॉल लगाते हैं। इस वर्ष राजधानी रायपुर के अलावा टाटानगर, जयपुर राजस्थान, धमतरी, राजिम, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद के महिलाओं द्वारा स्टाल लगाए गए है।
बिना केमिकल के प्रोडक्ट्स
यूनिक कलेक्शन टाटानगर से आई अंजू लुंकड़ जड़ाऊ ज्वेलरी एडी बिट्स की माला पोल्की माला, सभी प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कार्य कई वर्षों से कर रही हैं। मात्र 2000 की पूंजी से उन्होंने 20 वर्ष पूर्व यह व्यापार शुरू किया था। दिन -रात मेहनत कर आज टाटानगर में बड़े व्यापारी के रूप में उनकी पहचान बनी है। वह 15 साल से 3 बार रायपुर आकर विभिन्न प्रदर्शनी में स्टाल लगा चुकी हैं। सक्षम आटा वैशाली नगर भिलाई से आंई ज्योति सावला ने बताया कि उनके द्वारा घर पर पीसे हुए शुद्ध 15 प्रकार के आटे, ढोकला, चावल आटा, बाजरी आटा सभी प्रकार की चीज उपलब्ध हैं। इसके साथ एक वर्क शॉप का भी आयोजन ज्योति सावला द्वारा किया जा रहा है, जिसमें घर में व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जे एस चॉकलेट्स एंड बुके की संचालिका जयश्री सेठिया अग्रसेन चौक, रायपुर ने बताया कि वह विगत 14 वर्षों से घर बैठे कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं में केमिकल नहीं मिलाया जाता। सभी वस्तु शुद्ध घर में बना कर तैयार की जाती हैं। उनके द्वारा सभी वस्तुओं को खुद विभिन्न दुकानों में ऑर्डर मिलने पर बना कर दिया जाता है। त्योहारों में इनकी मांग अच्छी होती है। बिना केमिकल की लिपस्टिक बनाने का कार्य भी करती हैं, जिसमें ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाता है जो शाकाहारी और बिना केमिकल की हैं।कविता किचन सुंदर नगर, रायपुर की आम पापड़ और केक का व्यापार पिछले 20 वर्षों से घर से ही कार्य कर रही हैं। होलसेल और रिटेल दोनों प्रकार का कार्य कर रही हैं। रायपुर के अलावा इनकी बनी हुई वस्तुएं मुंबई, मद्रास, गुजरात में भी जाती हैं। साफ सफाई से हाथ से बनी हुई बिना केमिकल की वस्तुएं हैं, जिसमे गुड का केक, प्लेन केक, ब्राउनी को लोग काफी पसंद करते हैं।
बेटे को थे प्रोडक्ट पसंद
मिश मैश नैचुरल की संचालिका कनिका चोपड़ा रायपुर ने बताया कि उनके द्वारा 2 साल से लेकर 14 साल के बच्चों के लिए नेचुरल मेकअप बिना केमिकल का तैयार किया जाता है। जिसमें उनके द्वारा बच्चों के आई शेडो, क्लिप, लिप बाम, लिप ग्लोज, आदि का शामिल हैं। कनिका ने बताया कि यह प्रोडक्ट सर्वप्रथम उन्होंने अपनी बेटी के लिया तैयार किया। उनके मन में आया कि इस चीज का लाभ सारे बच्चों को इसका लाभ मिलना चाहिए। इसलिए एक बड़े ब्रांड से समझौता कर प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे हैं। जैन बेर बाइट्स की संचालिका बरखा जैन बालोद द्वारा बेर से बने प्रोडक्ट्स का कार्य पिछले 4 वर्षों से कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनके 21 वर्ष के बेटे की मृत्यु रोड ऐक्सीडेंट में ही गई थी। उनके बेटे को यह प्रोडक्ट बहुत पसंद था। जिससे बाद उन्होंने यह प्रोडक्ट बनाया और उसका व्यापार कर रही हैं। इस व्यापार जो भी लाभ प्राप्त होता है, उससे वह जन सेवा के कार्य कर रही हैं। अभी महावीर स्कूल में भवन का निर्माण कार्य करवाया है। बेर बाइट्स में घर बैठे पर काम करने वाली महिलाओं से बेर बाइट्स बनाई जाती हैं, जिससे सभी को रोजगार भी मिल जाता है। बिना केमिकल्स हाथ से बनी वस्तुएं हैं, जिसमे बेर कूट, बेर रोटी और रस बेर बनाई जाती हैं। दुर्ग, बिलासपुर, दल्लीराझरा, रायपुर में भेजा जाता है।

जैन मसालों से बनी चाय
शिल्पी फ्यूजन की संचालिका डॉक्टर शिल्पा लूनिया (फिजियोथेरेपिस्ट) न्यू राजेंद्र नगर ने बताया कि वह होम डेकोर वॉल आर्ट, कमर्शियल डेकोरेट्स के साथ आर्ट पेंटिंग वर्क 15 साल से कर रही हैं। अभी वर्तमान में टेस्टर वर्क आर्ट, ऑल टाइप पेंटिंग, एक्रेलिक पेंटिंग की डिमांड काफी अच्छी है। प्रेमलता चाय के संचालक तुषार जैन धमतरी ने बताया कि पिछले 7 माह से वह अपनी खुद की बनाई गई चाय का व्यापार शुरू किए हैं। जिसमें असम, मुन्नार, सिलीगुड़ी से अच्छी क्वालिटी की चाय पत्ती में जैन मसाले मिलाकर स्वादिष्ट चाय बनाई जाती है, जो कि सेहत के लिए लाभकारी है। उनके द्वारा 18 प्रकार की चाय का निर्माण किया जाता है। मात्र 250 चाय पत्ती में 120 कप चाय बनाई जा सकती है। जिसकी कीमत 300 से शुरू होकर 1200 रुपए तक है। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सभी जगह चाय का व्यापार किया जा रहा है। लिटल क्रम्स की संचालिका सेजल मेहता नहरपारा रायपुर ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से वेडिंग केक, ब्राउनी, जार केक, बटर बिस्किट हेल्थ को देखते हुए बना रही हैं। लॉकडाउन के पहले पढ़ाई के दौरान इंदौर में हॉस्टल में कुछ चीजों को बनाती थीं। बनाई हुए चीजें लोगों को पसंद आती थीं तो कुछ एग्जीबिशन में इसकी शुरुआत की। पढ़ाई खत्म होने के बाद यूरोपिन पेस्ट्री में मुंबई से डिप्लोमा किया। वापस आकर यह प्रोडक्ट बनाना शुरू किया। अभी वर्तमान में केवल लोगों का टेस्ट समझने के लिए प्रोडक्ट बना रही हैं, इसमें किसी भी प्रकार के हानिकारक रसायनिक केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता।
लोगों की मांग देखते हुए बढ़ाया प्रोडक्शन
टाइटलिस होम मेड प्रोडक्ट्स की संचालिका विनिता जैन शैलेंद्र नगर रायपुर ने बताया कि उनका द्वारा घी से निर्मित होम मेड प्रोडस्ट्स , कुकीज, चॉकलेट्स प्रोडक्ट्स, ननखटायी आदि बनाए जाते हैं। पिछले 3 वर्षों कोरोना काल में घर से काम शुरू किया। लोगों के मांग देखते हुए प्रोडक्शन बढ़ाया। बी सी ब्रास एंड मेटल की संचालिका पूजा पहाड़िया राजिम ने बताया कि उनके सभी प्रोडक्ट्स कासां, पीतल, तांबे के बर्तन, कप, थाली, कुकर आदि बेचे जाते हैं। कोविड के बाद इन सब की मांग काफी बढ़ गई है। नायपा राजिम में पहाडिया बर्तन के नाम से दुकान संचालित है। पूजा पहाड़िया एग्जीबिशन में विगत 3 वर्षों से स्टाल लगा रही हैं। दिया आर्ट वर्क की संचालिका मोनिका जैन, टैगोर नगर ने बताया कि उनके द्वारा पूजा थाली, रेडीमेड रंगोली, तोरण, वरमाला, रिबन आर्ट, ट्रेवलिंग बैग, वेडिंग से रिलेटेड सारी चीजें घर में बनाई जाती हैं। होम मेड रेसिन प्रोडक्ट्स की संचालिका आयुषी नारद लाखे नगर रायपुर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह 2 वर्षों से रेसिन प्रोडक्ट का कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा लॉक डाउन से यह कार्य स्टार्ट किया गया था। नवकार मंत्र, फोटो फ्रेम, वॉल क्लॉक आदि चीजों का निर्माण उनके द्वारा किया जाता है। सभी कार्य घर बैठे करती हैं।

हुई प्रतियोगिताएं
इससे पहले प्रभात फेरी श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर शंकर नगर से श्रीचंद्रप्रभ दिगंबर जैन होते हुए संदीप भवन शंकर नगर में समाप्त हुई। जहां कार्यक्रम संयोजक एवं प्रभारी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के सदस्य के साथ बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे। प्रभात फेरी में बच्चों ने धार्मिक एवं सामाजिक संदेश के लिए वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस में भाग लिया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कर्मों को दें रेस्ट श्रुत ज्ञान है बेस्ट, सुवर्ण महिला मंडल द्वारा महावीर भवन नयापारा रायपुर ने किया गया, जिसमें शारदा बोथरा, श्रीकांता ढेलड़िया विशेष रूप से उपस्थित थीं। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन महिला मंडल द्वारा एम जी रोड स्थित दादाबाड़ी में किया गया, जिसमे, अंजली सुराना, जयश्री गोलछा विशेष रूप से उपस्थित थीं। इसके बाद फायरलेस कुकिंग का आयोजन श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन महिला मंडल द्वारा एम जी रोड स्थित जैन दादा बाड़ी में किया गया। जिसमें उषा रामपुरिया, दर्शना गोलछा विशेष रूप से उपस्थित थीं। आवश्यक वस्तुओं का वितरण श्री जिनकुशल बहुमंडल/भारतीय जैन संगठन, गुढ़ियारी द्वारा संजीवनी वृद्धाश्रम में किया गया, जिसमें सपना खाटेड, माला कोचर विशेष रूप से उपस्थित थीं।
हजारों लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया
भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जारी कार्यक्रमों के अंतर्गत महिला समृद्धि बाजार परिसर में भंडारे का आयोजन वालफोर्ट परिवार के सहयोग से किया गया। महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा और कार्यक्रम संयोजक सुरेश बाफना ने बताया कि प्रतिवर्ष महावीर जयंती से पूर्व 15 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।













Add Comment