समाचार

वर्तमान समय में जैन तीर्थ एक्शन फोर्स का गठन हो: समाज के युवाओं को इसमें शामिल करने की अपील


वर्तमान समय में प्राचीन जैन तीर्थों पर जिस तरह के संकट मंडरा रहे हैं। उसको देखते हुए जैन समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक सक्रिय संगठन जैन तीर्थ एक्शन फोर्स का गठन तत्काल करना चाहिए। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। वर्तमान समय में प्राचीन जैन तीर्थों पर जिस तरह के संकट मंडरा रहे हैं। उसको देखते हुए जैन समाज को राष्ट्रीय स्तर पर एक सक्रिय संगठन जैन तीर्थ एक्शन फोर्स का गठन तत्काल करना चाहिए। इसमें जैन समाज के उच्च स्तर के पदों पर सेवाएं देने वाले कार्यरत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश, वकील, आईएएस, पीसीएस और विभिन्न राजनीतिक संगठनों में उच्च स्तर पर सेवाएं देने वाले जैन पदाधिकारी, बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली उद्योगपति, विद्वान आदि लोग सक्रिय सदस्य हों। उन्हें अत्यंत प्रभावशाली आचार्य, मुनि व साधुओं की सलाह -प्रेरणा और आशीर्वाद, मार्गदर्शन मिले। यह मांग जैन जगत के मनीषी विद्वान दिल्ली निवासी डॉ. अनेकांत जैन ने जैन समाज से की है।

एक्शन फोर्स के लिए दें अमूल्य सुझाव

इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन आप के इस अमूल्य सुझाव का समर्थन किया और इस पर अतिशीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। जैन राजनीतिक चेतना मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, राजेंद्र सोगानी, ओपी सिघंई प्रदीप गंगवाल, टीके वेद ने भी जैन तीर्थ सुरक्षा एक्शन क्शन फोर्स का गठन शीघ्र करने की अपील की है। यह फोर्स तीर्थ निर्माण के लिए नहीं, बल्कि प्रशासनिक, कानूनी और राजनैतिक संरक्षण की दृष्टि से हो। इसमें समाज के अधिक से अधिक सक्रिय और समझदार युवा भी सम्मिलित हों। ये टीम उच्च स्तर पर गोपनीय रूप से पहले बातचीत से समस्याओं को मैनेज करे। साम-दाम-दंड-भेद की नीति से गोपनीय रूप से कार्य करे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page