समाचार

जैन शिक्षक सामाजिक समूह की शिक्षक संगोष्ठी ललितपुर में संपन्न : आचार्य निर्भय सागर ने कहा – बच्चों को भारतीय संस्कृति की सीख दें शिक्षक


ललितपुर में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर में जैन शिक्षक सामाजिक समूह द्वारा आचार्य निर्भय सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें शिक्षकों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देने की प्रेरणा दी गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…


ललितपुर। नगर के श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटा मंदिर में चातुर्मासरत वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में जैन शिक्षक सामाजिक समूह द्वारा शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

संगोष्ठी की शुरुआत आचार्य श्री विद्यासागर, अभिनंदन सागर, विपुल सागर और समाधिस्थ आचार्य ज्ञानसागर महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। मंगलाचरण समूह के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ‘राजू’ ने किया। तत्पश्चात आचार्य निर्भय सागर महाराज का पाद प्रक्षालन और पूजन किया गया। समूह की शिक्षिकाओं को आचार्य श्री को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर जैन शिक्षक सामाजिक समूह ने वर्णी जैन इंटर कॉलेज के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त प्रवक्ता पं. सुरेशचंद्र शास्त्री को शाल, श्रीफल और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने समूह के अन्य शिक्षकों और शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया।

समाज में शिक्षक की भूमिका” विषय पर विचार रखे

आचार्य निर्भय सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिकता और संस्कारों की शिक्षा का बीजारोपण करें, जिससे समाज में संस्कारित और मूल्यवान पीढ़ी तैयार हो सके। संगोष्ठी के द्वितीय सत्र में “समाज में शिक्षक की भूमिका” विषय पर शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जैन पंचायत समिति अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समापन पर संयोजक प्रफुल्ल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page