समाचार

मुरैना जिले के जैन छात्र-छात्राएं भी कर सकेंगे आवेदन : अखिल भारतीय स्तर पर होगा जैन समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह


जैन समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आगामी नवम्बर में आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें मुरैना जिले के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे…। पढ़िए अजय जैन की खास रिपोर्ट…


जैन समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करने के उद्देश्य से आगामी माह नवम्बर में आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय जैन छात्र-छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गुरु माँ गणिनि आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी के पावन सान्निध्य एवं निर्देशन में 15 और 16 नवम्बर 2025 को श्री भगवान आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र आदिनाथपुरम रानीला में सम्पन्न होगा।

समिति ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 है। पात्रता शर्तों के अनुसार केवल वही विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने 10वीं या 12वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हों, साथ ही NEET, CLAT, JEE Advanced, CA Final या लोकसेवा आयोग में चयनित अभ्यर्थी भी इसमें भाग ले सकेंगे। अम्बाह जैन समाज के कुलदीप जैन व मुरैना के सोनू जैन बराहना ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। चयनित प्रतिभाओं को संतों और समाज के विद्वानों की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य केवल मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान करना ही नहीं बल्कि युवाओं को यह संदेश देना है कि शिक्षा और संस्कारों से ही समाज की प्रगति सम्भव है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page