पटेल नगर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बावड़ी की छत धंसने से हुए हादसे में 36 लोगों की जान गई। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं दिगंबर जैन सामाजिक संसद एवं महावीर ट्रस्ट की संयुक्त श्रद्धांजलि सभा महावीर कीर्ति स्तम्भ, रीगल चौराहा, महावीर ट्रस्ट परिसर में शाम को रखी गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। पटेल नगर के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बावड़ी की छत धंसने से हुए हादसे में 36 लोगों की जान गई। इस हादसे के बाद पूरा इंदौर गमगीन हो गया। बीते 31 मार्च को शहर में सभी संस्थान शोकस्वरूप दोपहर 2 बजे तक बंद रहे। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं दिगंबर जैन सामाजिक संसद एवं महावीर ट्रस्ट की संयुक्त श्रद्धांजलि सभा महावीर कीर्ति स्तम्भ, रीगल चौराहा, महावीर ट्रस्ट परिसर में शाम को रखी गई।
मीडिया प्रभारी संजीव जैन, राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, सामाजिक संसद अध्यक्ष राजकुमार पाटौदी, महामंत्री सुशील पांड्या, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, रीजन अध्यक्ष वितुल अजमेरा, विभिन्न पदाधिकारी आशीष जैन सूतवाला, कुशलराज जैन, भूपेन्द्र जैन, आर के जैन सफायर, सरला समरिया, संगीता विनायका, गिरीश रारा, अजय जैन, कल्पना विनायका, देवेंद्र छाबड़ा, पंकज जैन, हेंसल पहाड़िया, सुमत लुहाड़िया, मुकेश बाकलीवाल, जे के जैन, सतीश जैन, ऋषभ जैन, अजय बड़जातिया, अतुल गोईल ने एक दीपक हमारा भी लगाकर विनम्र श्रद्धांजलि दी।













Add Comment