समाचार

विदेश में जैनधर्म की प्रभावना करेंगे डॉ. जीवन प्रकाश जैन : अमेरिका में 15 दिवसीय प्रवास कर देंगे जैनधर्म का संदेश


अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन 15 दिवसीय अमेरिका प्रवास पर जैनधर्म की प्रभावना हेतु रवाना हुए। उन्हें जैन समाज ऑफ यू.एस.ए.-न्यूजर्सी ने आमंत्रित किया है। पढ़िए उदयभान जैन की ख़ास रिपोर्ट…


अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन इस वर्ष जैनधर्म की प्रभावना हेतु अमेरिका में 15 दिवसीय प्रवास पर निकले हैं। उन्हें ‘‘जैन समाज ऑफ यू.एस.ए.-न्यूजर्सी’’ ने आमंत्रित किया है।

ज्ञात हो कि जैनधर्म का सर्वोच्च पर्व दशलक्षण पर्व, जिसे पर्युषण पर्व भी कहा जाता है, पूरे विश्व में भाद्रपद शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी तक मनाया जाता है तथा आश्विन कृष्ण एकम को क्षमावाणी पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व वर्तमान में ‘‘Forgiveness Day’’ के रूप में भी लोकप्रिय हो रहा है।

गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी इसे अनादिनिधन पर्व कहती हैं और मानती हैं कि दशलक्षण पर्व व अष्टान्हिका पर्व जैसे आयोजन अनादिकाल से इस सृष्टि में मनाए जाते रहे हैं।

जैन कई राष्ट्रीय संस्थाओं और समितियों से जुड़े हुए

राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, जयपुर ने कहा कि ऐसे पावन पर्व में डॉ. जीवन प्रकाश जैन का अमेरिका जाकर जैनधर्म की प्रभावना करना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। डॉ. जैन कई राष्ट्रीय संस्थाओं और समितियों से जुड़े हुए हैं, जिनमें जम्बूद्वीप-हस्तिनापुर, अयोध्या, मांगीतुंगी (नासिक) सहित अनेक तीर्थस्थल प्रमुख हैं। इसके अलावा आप उत्तरप्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय से सम्बद्ध उत्तरप्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ के भी सदस्य हैं।

डॉ. जैन का अमेरिका के वेस्ट न्यूयॉर्क स्थित जैन सेंटर के लिए प्रस्थान 26 अगस्त 2025 को अयोध्या से हुआ। वे पूर्व में भी अमेरिका के विभिन्न जैन सेंटर्स जैसे अटलांटा, कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा, टेक्सास, फिनिक्स, प्रैंकलिन और न्यूयॉर्क में धर्म प्रभावना हेतु जा चुके हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page