समाचार

जैन समाज के प्रियांशु जैन की हत्या के विषय में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा : केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई


मेरठ जैन समाज के होनहार बेटे की हत्या के विरोध में विश्व जैन संगठन इंदौर के 19 नवम्बर 2024 मंगलवार को मेरठ के एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में पुलिस कांस्टेबल वीरेंद्र पड़ियार द्वारा निर्मम हत्या किए जाने के कड़े शब्दों में निंदा की। देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। मेरठ जैन समाज के होनहार बेटे की हत्या के विरोध में विश्व जैन संगठन इंदौर के 19 नवम्बर 2024 मंगलवार को मेरठ के एमबीए के छात्र प्रियांशु जैन की अहमदाबाद में पुलिस कांस्टेबल वीरेंद्र पड़ियार द्वारा निर्मम हत्या किए जाने के कड़े शब्दों में निंदा की। देश के माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और गुजरात सरकार के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन इंदौर कमिश्नर श्री दीपक सिंह को दिया। जिसमें जैन समाज के लोगों ने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों से पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा दिलाए जाने का निवेदन किया गया।

वहीं गुजरात सरकार से विश्व जैन संगठन ने कहा कि केस दर्ज कर फास्ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर करने व केंद्र सरकार से केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई। विश्व जैन संगठन का प्रयास है कि जैन समाज के साथ कभी अन्याय न हो। ज्ञापन देने वालों में संगठन के शाखा मंत्री पारस जैन, कानूनी सलाहकार एडवोकेट रोहित जैन एवं संगठन के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य समाज जन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page