झुमरी तिलैया में जन्मे जैन संत कोडरमा के नगर गौरव प. पूज्य गुरुदेव श्रमण मुनि श्री प्रांजल सागरजी महाराज का अपने दीक्षा जयंती जैन मंदिर में मनाया गया। जिसमें सर्व प्रथम श्री1008 पद्मप्रभु भगवान का अभिषेक शांतिधारा किया गया इसके पश्चात मुनि श्री का संगीत मय पूजन सुर सम्राट सुबोध-आशा गंगवाल के द्वारा किया गया समाज के बहुत सदस्यों के साथ विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों ने भी भाग लिया सभी ने मुनि श्री प्रांजल सागर जी मुनिराज की पूजन भक्ति भाव और नाचते गाते किया। पढ़िए विशेष रिपोर्ट…..
झुमरी तिलैया। झुमरी तिलैया में जन्मे जैन संत कोडरमा के नगर गौरव प. पूज्य गुरुदेव श्रमण मुनि श्री प्रांजल सागरजी महाराज का अपने दीक्षा जयंती जैन मंदिर में मनाया गया। झुमरीतिलैया के जैन मोहल्ला में महावीर प्रसाद-कुसुम देवी जैन के यहाँ जन्मे जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रांजल सागर जी मुनिराज का दीक्षा दिवस जैन मंदिर में पूर्व मंत्री ललित जैन सेठी,महिला समाज की अध्यक्षा नीलम जैन सेठी के निर्देशन में मनाया गया जिसमें सर्व प्रथम श्री1008 पद्मप्रभु भगवान का अभिषेक शांतिधारा किया गया इसके पश्चात मुनि श्री का संगीत मय पूजन सुर सम्राट सुबोध-आशा गंगवाल के द्वारा किया गया समाज के बहुत सदस्यों के साथ विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों ने भी भाग लिया सभी ने मुनि श्री प्रांजल सागर जी मुनिराज की पूजन भक्ति भाव और नाचते गाते किया ज्ञात हो कि आज से 12 वर्ष पूर्व आर्यक 105 विभा श्री का सानिध्य पाकर इनमें वैराग्य उत्पन्न हुआ उसके बाद जैन संत गुरु आचार्य श्री विनिश्चय सागरजी महाराज के पास शिक्षा प्राप्त कर 10 मार्च 2011 में सम्मेदशिखर जी के पहाड़ पर दीक्षा को ग्रहण किये थे तभी से पूरे भारत मे अपने आचार्य के साथ पैदल विहार कर धर्म प्रभावना कर रहे है इसी कड़ी में आचार्य संघ अभी वाराणसी में विराजमान है और पूरा संघ के साथ मंगल विहार सम्मेद शिखर जी के लिए हो रहा है।
अभी वाराणसी में संघ विराजमान है। आज कोडरमा से उपमंत्री नरेंद जैन झांझरी के निर्देशन में वाराणसी गए है जहाँ पूरे संघ को कोडरमा के धरती पर आने के लिए श्री फल चढ़ाएंगे। इन सभी कार्यक्रम में समाज के सेकड़ो लोग उपस्थित थे।मीडिया प्रभारी नविन जैन ओर जैन राज कुमार अजमेरा ही उपस्थित थे।













Add Comment