समाचार

जैन समाज के लिए बहुत उपयोगी सुविधा : जैन रिलीफ फाउंडेशन ने जारी किया हेल्थ कार्ड


हैदराबाद की संस्था जैन रिलीफ फाउंडेशन ने ऐसा हेल्थ कार्ड समाज के जैन बंधुओं को मुहैया करवाया है, जिसके प्रयोग से आप उनके द्वारा टाईअप किए गए देशभर के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल, डेंटल हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, फार्मेसी, आई हॉस्पिटल, फिजियोथैरेपी सेंटर पर 10 से 50% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। आज के समय में मेडिकल संबंधित खर्चे बहुत महंगे हो गए हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद की संस्था जैन रिलीफ फाउंडेशन ने ऐसा हेल्थ कार्ड समाज के जैन बंधुओं को मुहैया करवाया है, जिसके प्रयोग से आप उनके द्वारा टाईअप किए गए देशभर के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल, डेंटल हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, फार्मेसी, आई हॉस्पिटल, फिजियोथैरेपी सेंटर पर 10 से 50% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। उस सेंटर पर समाज के बंधुओं को ट्रीटमेंट में भी प्राथमिकता मिलेगी। जेआरएफ हेल्थ कार्ड से बहुत ही आसान प्रक्रिया द्वारा बगैर किसी सिफारिश या लेटर के बिना सिर्फ अनुबंधित सेंटर से डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

टाइअप सेंटर की संपूर्ण जानकारी जैन रिलीफ फाउंडेशन मोबाइल एप पर उपलब्ध है। प्रत्येक जैन बंधु जेआरएफ की सदस्यता प्राप्त कर हेल्थ कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इसमें एक परिवार के अधिकतम 6 सदस्य सिर्फ 600 रुपए प्रदान कर मेंबर बन सकते हैं। विगत 7 वर्षों से जेआरएफ हेल्थ कार्ड द्वारा हजारों लोगों ने इसका उपयोग कर अभी तक करोड़ों की राशि बचत की है। प्रतिवर्ष सिर्फ हैदराबाद में ही 7- 8 करोड़ की राशि की बचत जैन समाज को हो रही है। जेआरएफ इंदौर टीम कोआर्डिनेटर प्रदीप बड़जात्या ने बताया कि इंदौर में ही 6 महीनों में लगभग 936000 से ज्यादा राशि की बचत जैन बंधुओं को प्राप्त हुई है। अब जेआरएफ हेल्थ कार्ड का नेटवर्क 18 राज्यों के 45 से अधिक शहरों में है और लगभग 6500 से अधिक सेंटर पर आप यह कार्ड का इस्तेमाल कर बिल में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन ने समाज से आह्वान किया है कि समाज बंधु अधिक से अधिक सदस्य बनकर इस सुविधा का लाभ लें।

महावीर जन्मकल्याणक पर मिलेगी छूट

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 3-4- 5 अप्रैल को जेआरएफ का सदस्य बनने के लिए 600 रुपए की जगह 300 रुपए की राशि ही खर्च करनी पड़ेगी। यह ऑफर सिर्फ 3 दिनों के लिए रहेगा। इस कार्ड की वैधता जून 2024 तक रहेगी। उसके बाद आप वापस 600 रुपए देकर जून 2026 (2 वर्ष) के लिए इसे रीन्यू करवा सकते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page