समाचार

जैन धर्म के पांच तीर्थकार की शास्वत जन्मभूमि है अयोध्या : जैन प्रभावना रथ का स्वागत कर निकाली भव्य शोभायात्रा


जैन धर्म के प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवान के साथ 5 जैन तीर्थंकर की जन्मस्थली अयोध्या से निकली रथ पूरे भारत में भ्रमण करते हुए धर्मनगरी झुमरीतिलैया पहुंची, जहां रथ में विराजमान आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक ओर शन्तिधारा का सौभाग्य जैन समाज के सभी पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


झुमरीतिलैया। जैन धर्म के प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर 1008 आदिनाथ भगवान के साथ 5 जैन तीर्थंकर की जन्मस्थली अयोध्या से निकली रथ पूरे भारत में भ्रमण करते हुए धर्मनगरी झुमरीतिलैया पहुंची, जहां रथ में विराजमान आदिनाथ भगवान की प्रतिमा का अभिषेक ओर शन्तिधारा का सौभाग्य जैन समाज के सभी पदाधिकारियों को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात भव्य शोभा यात्रा जैन बड़ा मंदिर से निकाली गई जो नगर भ्रमण कर नया मंदिर में समाप्त हुई।

रास्ते मे सभी जैन व अजैनों ने रथ में बैठे भगवान की आरती की। अयोध्या नगरी में जैन धर्म के पांच तीर्थकार की शास्वत जन्मभूमि है। जैन समाज की सर्वसाध्वी भारत गौरव गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के पावन आशीर्वाद से अयोध्या में नए मंदिर और नया जीणोद्धार तीर्थ की शुरुआत की गई। इस लिए पूरे भारत भ्रमण में तीर्थ प्रभावना रथ के द्वारा धर्म की प्रभावना किया जा रहा है। रथ के साथ चल रहे पंडित सत्येंद्र जैन के नेतृव में धर्म प्रभावना रथ का संचालन किया जा रहा है।

 

जन्म सुधारता है अयोध्या दर्शन

शोभा यात्रा के दौरान समाज के उप मंत्री नरेंद जैन झांझरी ने कहा कि अयोध्या तीर्थ जैन समाज के लिए अनादिकाल से पूजनीय है। जैन संत अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज अपने प्रवचन में हमेशा कहते हैं कि मनुष्य को अपने जिंदगी में जन्म को सुधारना हो तो अयोध्या का दर्शन और मरण सुधारना हो तो सम्मेदशिखर जी का दर्शन जरूर करना चाहिए। स्थानीय पंडित अभिषेक जैन जैन ने कहा कि इस तरह की रथ यात्रा से जीवन में सुख- शांति मिलती है ओर जैन धर्म का अयोध्या के प्रति समर्पित दिखता है । इस दौरान रथ में बैठने का सौभाग्य सौधर्म इंद्र के रूप में सुरेंद्र-सरिता जैन काला, कुबेर के रूप में जियान जैन झांझरी, सुरेश झांझरी को प्राप्त हुआ। आरती करने का सौभाग्य सुनील-ममता जैन सेठी को, पालना झुलाने का सौभाग्य ललित-सिद्धांत जैन सेठी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज के उप मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, सह मंत्री राज छाबड़ा, सुरेश जैन झांझरी, सुबोध गंगवाल,अजय जैन सेठी, जैन विद्यालय के संयोजक सुनील जैन छाबडा, मुकेश जैन अजमेरा, महिला समाज की अध्यक्ष नीलम जैन सेठी, मंत्राणी आशा जैन गंगवाल, मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन सहित सेकड़ों लोग इस शोभा यात्रा में शामिल हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page