समाचार

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का महाप्रयाण : जैन मिलन स्वतंत्र डबरा की ओर से विनयांजलि सभा का आयोजन


जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर के भक्तामर पाठ सकल जैन समाज की महिलाएं एवं पुरुषों द्वारा किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट..


डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र डबरा द्वारा श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन कर के भक्तामर पाठ सकल जैन समाज की महिलाएं एवं पुरुषों द्वारा किया गया। उसके बाद सभी समाज बंधुओ द्वारा आचार्य भगवान को शब्दों द्वारा व्यक्त करके विनयांजलि दी गई। संत शिरोमणि आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महाराज देशवासियों के हृदय में एवं मन मस्तिष्क में सदैव जीवंत रहेंगे। उनके संदेश हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। णमोकार महामंत्र का पाठ एवं आरती की गई।

उसके बाद 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद जैन लुसन वाले, मंत्री प्रेमचंद जैन कोषाध्यक्ष, मनोज जैन कपड़े वाले जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जैन एकांत, क्षेत्री, चेयरमैन अतिवीर रितेश जैन, अध्यक्ष अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले, कोषाध्यक्ष अतिवीर दिनेश कुमार जैन, एडवोकेट, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन, सह मंत्री वीर अमित जैन एमपी, ऑनलाइन वीर आशीष जैन आदिनाथ फास्ट फूड, वीर कपिल जैन, वीर चंद्रशेखर जैन रानू, वीर मनीष जैन बंटी लूशन वाले, वीर अखिलेश जैन रानू, वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत, ओंकार लाल जैन, राकेश जैन, शिक्षक श्री चंद्रपुर दिगंबर जैसवाल जैन महिला मंडल की महिलाएं एवं सकल जैन समाज मौजूद रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page