समाचार

जैन मिलन महिला वर्धमान शाखा का भक्तामर पाठ और मासिक बैठक सम्पन्न : पर्यूषण पर्व की थीम पर हुई विस्तृत चर्चा


मुरैना की जैन मिलन महिला वर्धमान शाखा ने भक्तामर पाठ और मासिक बैठक का आयोजन बड़े उल्लास से किया। सभी सदस्याएं पर्यूषण पर्व की थीम पर सजधजकर आईं और धार्मिक चर्चा एवं कार्यक्रम संपन्न हुए। पढ़िए मनोज जैन की ख़ास रिपोर्ट…


मुरैना की जैन मिलन महिला वर्धमान शाखा द्वारा मासिक बैठक एवं भक्तामर पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर स्वामी की प्रार्थना और स्तुति से हुई। इसके बाद सामूहिक रूप से भक्तामर पाठ का वाचन और आरती की गई।

सभी महिला सदस्याएं पर्यूषण पर्व की थीम पर विशेष स्वरूपों में तैयार होकर आईं, जिनमें मैना सुंदरी, सुर सुंदरी, श्रीपाल, चंदनबाला, सोमवती, मां त्रिशला, इंद्र-इन्दाणी, श्रावक-श्राविका के रूप प्रमुख रहे। आयोजन में धार्मिक हाऊजी गेम्स भी खेले गए, जिससे सभी में उत्साह का संचार हुआ।

बैठक में पर्युषण पर्व को लेकर विशेष चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय सहकोषाध्यक्ष वीरांगना सरिता जैन, अध्यक्ष सुप्रिया जैन, सचिव अंजलि जैन, करुणा जैन, रीना जैन, दीपिका जैन, दीपाली जैन, अंजना जैन, बबिता जैन, आरती जैन, वन्दना जैन सहित सभी सदस्याएं उपस्थित थीं।

यह आयोजन जैन समाज में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का अनूठा उदाहरण बना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page