जैन मिलन महिला अंजना शाखा की बहनों ने स्वतंत्रता दिवस पर भूता शिशु मंदिर और प्राइमरी स्कूल में बच्चों के साथ ध्वजारोहण, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से पर्व मनाया। इस अवसर पर बच्चों को ध्वज और राष्ट्रीय एकता का महत्व बताया गया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट…
15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जैन मिलन महिला अंजना शाखा की बहनों ने भूता शिशु मंदिर एवं प्राइमरी स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ यह राष्ट्रीय पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय धार्मिक वीरा स्नेहलता जैन ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाते हुए भारतीय ध्वज के रंगों और प्रतीकों का अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरे देश को एकता, भाईचारा और देशभक्ति के उत्सव में बांधता है।
शाखा अध्यक्ष वीरा सुनीता जैन ने कहा कि गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए अपना समय और सहयोग देना सेवा का सर्वोत्तम रूप है, और शाखा हमेशा ऐसे कार्यों में आगे रहेगी। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखने को मिला, साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया गया कि शाखा समय-समय पर यहां आकर सेवा कार्य जारी रखेगी।
यह रहे उपस्थित
धार्मिक चेयरमैन वीरा स्नेहलता जैन के बहू-बेटों द्वारा बच्चों को स्वल्पाहार वितरण किया गया। इस अवसर पर तीर्थ बचाओ सीमित सदस्य वीरा मीरा जैन, क्षेत्रीय शाकाहार वीरा नम्रता जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, कोषाध्यक्ष सुमन जैन, कला प्रमुख कुसुम जैन, नीलम जैन, शर्मिला जैन सहित कई सदस्य मौजूद रहे।













Add Comment