जैन मिलन महिला अंजना शाखा ने संस्कार भूता शिशु मंदिर व प्राइमरी स्कूल में 50 गरीब बच्चों को स्टेशनरी और ताजे फल वितरित किए। साथ ही, फ्रेंडशिप डे के मौके पर बच्चों को फ्रेंडशिप बेल्ट बांधकर मित्रता का संदेश दिया गया। पढ़िए सोनल जैन की खास रिपोर्ट
भिंड में जैन मिलन महिला अंजना शाखा द्वारा संस्कार भूता शिशु मंदिर एवं प्राइमरी स्कूल में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। यह विद्यालय गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है। संस्था की सभी बहनों ने वहां पहुंचकर 50 बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं ताजे फल वितरित किए।
यह कार्यक्रम “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत रखा गया, जिसका उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा या बच्ची सिर्फ संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। संस्था समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य करती रही है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी शिक्षा से जुड़ सकें।
बच्चों के साथ मिलकर फ्रेंडशिप बेल्ट बांधे
कार्यक्रम के दूसरे भाग में फ्रेंडशिप डे मनाया गया, जहां संस्था की बहनों ने बच्चों के साथ मिलकर फ्रेंडशिप बेल्ट बांधे। बच्चों ने भी अपने मित्रों को बेल्ट बांधकर दोस्ती की खुशी मनाई। यह आयोजन बच्चों में प्रेम, एकता और सामाजिक भावनाओं को प्रोत्साहित करने हेतु था। इस अवसर पर क्षेत्रीय धार्मिक चेयरमैन वीरां स्नेहलता जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री रेनू जैन, कोषाध्यक्ष सुमन जैन, काला मंजू जैन, नीलम जैन, रूबी जैन, कुसुम जैन सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं और बच्चों को प्रेरणा दी।













Add Comment