समाचार

जैन मिलन अरिहंत भिंड के जैन मंदिरों में शिक्षण शिविर का समापन: अतिथि विद्वानों का स्वागत सम्मान किया

 


जैन मिलन अरिहंत की ओर से शहर के तीन दिन मंदिरों में लगाए गए शिक्षण शिविर का सोमवार को समापान हुआ। शिविर श्री 1008 चंदाप्रभु परेड दिगंबर जैन मंदिर पुस्तक बाजार, श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर हलवाई खाना और श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन पद्मावती मंदिर झांसी मोहल्ले में लगाए गए थे। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। जैन मिलन अरिहंत की ओर से शहर के तीन दिन मंदिरों में लगाए गए शिक्षण शिविर का सोमवार को समापान हुआ। जैन मिलन अरिहंत के अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अजीत जैन सोनू ने बताया कि शिविर श्री 1008 चंदाप्रभु परेड दिगंबर जैन मंदिर पुस्तक बाजार, श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर हलवाई खाना और श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन पद्मावती मंदिर झांसी मोहल्ले में लगाए गए थे। शिविर में सांगानेर पधारे विदवानों ने द्रव्य संग्रह तत्वार्थ सूत्र, बालबोध आदि ग्रंथों का महिलाओं तथा बच्चों को अध्ययन कराया।

शिविर के समापन पर मंदिर समिति द्वारा अतिथि विद्वानों का स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही हमारे विमर्श समाचार के संपादक सोनल जैन पत्रकार का विशेष सम्मान किया गया। समापन और सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से परेड मंदिर समिति के अध्यक्ष छेदीलाल जैन, मंत्री महेश जैन पहाड़िया कोषाध्यक्ष बसंतलाल जैन परावाले, पाठशाला समिति के अध्यक्ष अमरचंद जैन, पारसनाथ हलवाई खाना मंदिर के अध्यक्ष संजीव जैन बल्लू ,मंत्री अशोक जैन, निकेत जैन, पद्मावती मंदिर से दीपचंद जैन, जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, मुकेश पवैया ,राजेंद्र जैन, पार्षद राहुल जैन रानीपुरा, दीपचंद जैन, चक्रेश जैन, विनय जैन, जैन मिलन की क्षेत्रीय पदाधिकारी सपना जैन, स्नेह लता जैन, सरला जैन, मीरा जैन, स्नेह लता जैन जैन, महिला समाज, जैन मिलन अरिहंत के मंत्री विकास जैन, कोषाध्यक्ष अमन जैन ,रजत जैन उपस्थित रहे। अजित जैन सोनू ने आभार जताया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page