जैन मिलन अरिहंत भिंड द्वारा नसीयाजी मंदिर में शांतिनाथ भगवान का पूजन, अभिषेक, शांति धारा एवं प्रतिमाओं का मंजन विधि सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
जैन मिलन अरिहंत भिंड के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा आज नसीयाजी मंदिर में श्री शांतिनाथ भगवान का पूजन अभिषेक, शांति धारा और प्रतिमाओं का मंजन किया गया। अध्यक्ष अजित जैन सोनू ने बताया कि जैन धर्म में मूर्तियों की पवित्रता सर्वोपरि मानी जाती है। मूर्तियों की सफाई की प्रक्रिया “मंजन” कहलाती है, जिसमें पानी, रीठा और अन्य प्राकृतिक पदार्थों से श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं को शुद्ध किया जाता है। मंजन का धार्मिक महत्व यह है कि प्रतिमाएं अधिक पवित्र और पूजनीय बनती हैं। भक्त इस प्रक्रिया के दौरान अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करते हैं और यह उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव होता है।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर सुनील जैन मेडिकल सहित अध्यक्ष अजित जैन सोनू, सचिव विकास जैन, कोषाध्यक्ष अमन जैन, रोहित जैन, अवधेश जैन, राघव जैन, मनोज जैन तथा अन्य पुजारी गण उपस्थित रहे।













Add Comment