देश के जैन पत्रकारों के सबसे अधिक सक्रिय संगठन ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हृडिया की अनुशंसा पर भिंड के जिनगमपंथी पत्रकार सोनल जैन को आईजा प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सेनानी द्वारा जिला भिंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। भिंड से पढ़िए, यह खबर…
भिंड। देश के जैन पत्रकारों के सबसे अधिक सक्रिय संगठन ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हृडिया की अनुशंसा पर भिंड के जिनगमपंथी पत्रकार सोनल जैन को आईजा प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सेनानी द्वारा जिला भिंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि आगामी 5 अक्टूबर को आईजा का जैन पत्रकारों का महाकुंभ जैन मुनि श्री सुधा सागर महाराज के सानिध्य में अशोकनगर में संपन्न होने जा रहा है।
इसी कार्यक्रम के मद्देनजर रखते हुए पत्रकार सोनल जैन को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनगमपंथी पत्रकार सोनल जैन ने अपने आचार्य श्री विमर्श सागर जी महामुनिराज से लिया मंगल आशीर्वाद एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया और कहा कि अशोकनगर के जैन पत्रकार महाकुंभ को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पत्रकार सोनल जैन को सभी जैन पत्रकारों एवं मित्रों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।













Add Comment