समाचार

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने किया सम्मान : जैन को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया सम्मानित


स्टेट प्रेस क्लब द्वारा जाल सभागृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सगठन सम्मान समारोह में पत्रकारिता क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में एवं मानव अधिकारों के श्रेष्ठतम कार्यों के लिए कार्य करने वालों श्रेष्ठिजनों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में पत्रकारिता जगत में विगत 23 वर्षों से व सामाजिक धार्मिक कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाने वाले महावीर जैन को सम्मानित किया गया पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब द्वारा जाल सभागृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार सगठन सम्मान समारोह में पत्रकारिता क्षेत्र में समाज सेवा के क्षेत्र में एवं मानव अधिकारों के श्रेष्ठतम कार्यों के लिए कार्य करने वालों श्रेष्ठिजनों को सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में पत्रकारिता जगत में विगत 23 वर्षों से व सामाजिक धार्मिक कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाने वाले महावीर जैन को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मानव अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुदेश गुप्ता, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, उद्योगपति रवि चावला, विनोद श्रीवास्तव, आकाश चौकसे उपस्थित थे।

महावीर जैन के सम्मानित होने पर दिगंबर जैन समाज के नरेंद्र वेद, डॉ जैनेन्द्र जैन, डीके जैन, जेनेश झांझरी, राजेश जैन दद्दू, मयंक जैन, मनीष अजमेरा, नकुल पाटोदी आदि समाज जन एवं शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी बधाई प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page