जैन समाज धामनोद ने आज पर्युषण महापर्व के 6ठे दिन संयम दिवस और धूप दशमी का पर्व मनाया। समाज अध्यक्ष महेश जैन व सचिव दीपक प्रधान ने बताया कि इस समय जैन मंदिर मे दुर्ग से पधारे विद्वान दिनेश जैन के मुखारविंद से धर्म रूपी वर्षा हो रही है। पढ़िए दीपक प्रधान की रिपोर्ट…
धामनोद। जैन समाज धामनोद ने आज पर्युषण महापर्व के 6ठे दिन संयम दिवस और धूप दशमी का पर्व मनाया। समाज अध्यक्ष महेश जैन व सचिव दीपक प्रधान ने बताया कि इस समय जैन मंदिर मे दुर्ग से पधारे विद्वान दिनेश जैन के मुखारविंद से धर्म रूपी वर्षा हो रही है। सभी समाज जन बहुत ही ध्यान से प्रवचन का आत्मसात कर रहे हैं। आज धामनोद के पास प्राचीन जैन मंदिर में धूप दशमी पर कर्मों के नाश करने के लिए धूप चढ़ाने के लिए बिखरोन्न मंदिर जुलुस के रूप में गया, जिसमें महिला व पुरुष भी शामिल थे।.
साथ मे ढोलक वाले भी थे। समाज जन पंचरंगी ध्वजा लेकर चल रहे थे। मंदिर जाकर अर्घ्य बोलकर वीर प्रभु के चरणों मे धूप खेवन किया। श्री जी की आरती भी की गई। इस दौरान अध्यक्ष महेश जैन ने अपने कमेटी के साथियों की व्यवस्था की प्रशंसा की। सचिव दीपक प्रधान ने भी बताया कि समाज जन की भारी उपस्थिति थी। मुनि सेवा समिति की टीम भी मौजूद रही।













Add Comment