इंदौर। भारतीय जनता पार्टी ने जैन समाज को लोकसभा के लिए एक भी टिकिट नहीं दिया, इससे जैन समाज में भाजपा के प्रति अत्यंत रोष व नाराजगी व्याप्त है। जैन राजनीतिक चेतना मंच के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं जैन राजनैतिक चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष काला ने बताया कि समाज द्वारा मांग की जा रही है कि मध्यप्रदेश की बाकी बची पांचों टिकिट जैन समाज को दी जाएं।
ज्ञातव्य है कि सागर में जहां जैन समाज का बाहुल्य है तथा वहां समाज का व्यक्ति जीतने की स्थिति में है और सीट भी सामान्य है, वहां से भी सामान्य जैन को टिकिट न दिया जाना आश्चर्य की बात है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
+1













Add Comment