महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आगामी 21 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ धार्मिक वातावरण में धूम धाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय को आमंत्रण देने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के सदस्य मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अंतर्गत सकल जैन समाज (सम्पूर्ण 14 घटकों) के द्वारा सामूहिक सामायिक आराधना में जनसमुदाय उमड़ पड़ा। यह कार्यक्रम श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड, रायपुर में रखा गया था। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
रायपुर। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव आगामी 21 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ धार्मिक वातावरण में धूम धाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय को आमंत्रण देने महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के सदस्य मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मूणत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा के साथ अशोक संखला, राजेंद्र पारख,अतुल जैन, लोकेश जैन उपस्थित थे। इससे पहले शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी श्री महेश भवन के पास श्री नगर रोड से होते हुए श्री लक्ष्मी सांई भवन झंडा चौक के पास शिवानंद नगर श्रीनगर में समाप्त हुई। जहां कार्यक्रम संयोजक एवं प्रभारी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर के सदस्य के साथ बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे। प्रभात फेरी में बच्चों ने धार्मिक एवं सामाजिक संदेश के लिए फैंसी ड्रेस में भाग लिया।
साधना-आराधना की विशिष्ट पद्धति
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अंतर्गत सकल जैन समाज (सम्पूर्ण 14 घटकों) के द्वारा सामूहिक सामायिक आराधना में जनसमुदाय उमड़ पड़ा। यह कार्यक्रम श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, एम.जी. रोड, रायपुर में रखा गया था। सामूहिक सामायिक का जैन दर्शन में विशेष महत्व है। एक समय सीमा में अपने को बांधकर स्वयं के साथ संवाद एक तरह से हमारी साधना- आराधना की विशिष्ट पद्धति है। इससे मन एकाग्र होता है। अशुभ विचारों का सिलसिला रुकता है। आत्मा में स्थिरता आती है। समता के भाव जगते हैं। वृत्तियों-प्रवृत्तियों का शोधन होता है। महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामूहिक सामायिक का लक्ष्य रखते हुए सभी के आत्मकल्याण, आत्म चिंतन की दिशा में एक शुभ पहल की जा रही है।भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति 2024 की भावना है कि हम सभी परम्पराओं एवं कल्प मर्यादाओं का सम्मान करते हुए 48 मिनट का एक सामायिक कर वीर प्रभु की आराधना सम्वेत स्वर में कर जन्मकल्याणक दिवस को सफल एवं सार्थक बनाएं। केवल आज ही नहीं, सामयिक आपके जीवन का स्थाई हिस्सा बन जाए। यह धार्मिक आयोजन शुद्ध सामायिक आत्मा को मोक्ष के द्वार तक ले जाने वाला साधन है। जिसमें सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने उपस्थित होकर परम्पराओं एवं कल्प-मर्यादा का सम्मान करते हुए 48 मिनट एक सामायिक लेकर एक साथ एक स्वर में वीर प्रभु की आराधना कर जन्म कल्याणक दिवस को सफल एवं सार्थक बनाया । इस आयोजन में सामायिक उपकरण साथ लेकर पुरुष सामायिक की वेशभूषा में व महिलाएं पारंपरिक पूजा के वेश या केसरिया या लाल साड़ी में पधारे उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम के लाभार्थी स्व. श्रीमती इंदिरादेवी जैन के आत्मश्रेयार्थ लाभार्थी श्री जी.सी.जैन, कीर्ति, कमलेश जैन, रत्नेश जैन, लवकुश जैन परिवार, पुष्पा देवी भीखम रहे।













Add Comment