समाचार

बिना अनुमति खुले में मांसाहार की बिक्री पर लगाया प्रतिबंध : नवनियुक्त मुख्यमंत्री के आदेश की जैन समाज ने सराहना


 मप्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले खुले में तथा बिना अनुमति पत्र के पशु और उनका मांस तथा मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। जैन समाज ने इसकी सराहना की है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट….


इंदौर। मप्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले खुले में तथा बिना अनुमति पत्र के पशु और उनका मांस तथा मछली के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल जैन, राजनैतिक चेतना मंच के राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद, राजेश लारेल एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन, सीमा रावत, कल्पना परवार, समता सोधीया, नीलम बांझल आदि ने मुख्यमंत्री के आदेश को बहुत ही सराहनीय कदम बताया और उनके प्रति आभार प्रकट किया। इसके तहत सभी शहरों में 15 दिसंबर 2023 से 31 दिसंबर 2023 तक अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।

इस दौरान ऐसे व्यक्ति जो अवैध अथवा नियम विरुद्ध बिना अनुमति पत्र के पशु मांस अथवा मछली का विक्रय कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई को नगरीय निकाय के अतिक्रमण निरोधी दस्ते, स्थानीय पुलिस प्रशासन तथा पशु चिकित्सा अधिकारी अंजाम देंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
4
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page