समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर बचाओ आन्दोलन: जैन समाज मौन जलूस निकालकर देगा डीएम को ज्ञापन

ललितपुर. राजीव सिंघई । श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता और संरक्षण के लिए जैन समाज द्वारा चलाए जा रहे जन आन्दोलन में ललितपुर समाज ने अपना समर्थन देते हुए 16 दिसम्बर को मौन जलूस निकालकर व्यापक प्रदर्शन की घोषणा की है। निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने सम्मेद शिखर जी को जैन आस्था का केन्द्र बताते हुए समूचे समाज से इसके संरक्षण के लिए एकजुट होकर आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण दिगम्बर एवं शेताम्बर समाज श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र बनाए जाने का विरोध व्यक्त करे। पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में सम्पन्न जैन समाज की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार 16 दिसम्बर को प्रातरः 10 बजे समाजजन अटामंदिर एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे।

जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल नेे नगर की समाजसेवी स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों, जिससे जैन समाज की धार्मिक धरोहर का संरक्षण हो सके। बैठक में प्रमुख रूप से व्यायामशाला के संरक्षक नरेन्द्र जैन कडंकी, संजय रसिया, अभिषेक अनौरा, स्वदेश गोयल, प्रदीप सतरवांस, स्वदेश गोयल, मंगू पहलवान, जीवन मिर्चवारा, प्रदीप सतरवांस, अमित जैन चंदन, सत्येन्द्र गदयाना, जितेन्द्र जैन, संजीव सौरया, अभिनव सौरया, अंकुर जैन, शानू बाबा, सौरभ जैन मेडीकल, डॉ. सुनील जैन संचय, रवि जैन चुनगी, शैलेन्द्र सिंघई, आशीष जैन, छोटू राख, वैभव जैन टिन्ना, सुधीर जैन सेवनी, रिंकूजैन पाय, विकास बंसल मौजूद रहे।

सारांश

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page