समाचार सम्मेदशिखर

सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन: जैन समाज ने जताया विरोध, प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर. राजीव सिंघई । सम्मेद शिखर तीर्थक्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र घोषित होने पर समाज में रोष व्याप्त है। इसे लेकर आज जैन समाज ने अपना विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में महिला-पुरुष हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए डीएम मुख्यालय पहुंचे और अपनी आस्था जताते हुए कहा कि सम्मेद शिखर तीर्थ को पर्यटन नहीं, पवित्र स्थल घोषित किया जाए।

दिगम्बर जैन पंचायत के आह्वान पर आज सावरकर चौक पर प्रातःकाल हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि सम्मेद शिखर हमारा है। इसकी आस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, सम्मेद शिखर हमारा है। हमें प्राणों से प्यारा है। शिखर जी की स्वतंत्र पहचान का हनन अब सहन नहीं होगा। प्रदर्शन में महिलाए पंक्तिहद्ध होकर हाथों में तख्तियां लेकर चल रही थीं।

उनके पीछे जैन समाज के साथ-साथ विभिन्न समाज के लोग, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मनिष्ठ लोग चल रहे थे। प्रदर्शनकारी सावरकर चौक से घंटाघर चौक पहुंचे, जिनके समर्थन में लोगों का सिलसिला बढ़ता गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने करते हुए कहा कि सम्मेद शिखर जी अभयारण्य घोषित करने से जैन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।

हम अपने क्षेत्र की पवित्रता चाहते हैं, जिसके संरक्षण का हमें अधिकार है। जैन पंचायत ने कलेक्टेट परिसर में पहुंचकर एक ज्ञापन करीब 50 से अधिक संगठनों के साथ जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री व मुख्यमंत्री झारखंड को सौंपते हुए अपनी भावनाएं अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी के समक्ष रखीं। त्रिपाठी ने उपस्थित जनसमुदाय को आश्वस्त किया कि आपकी मंशा के अनुरूप ज्ञापन शासन को भेज दिया जाएगा।

प्रदर्शन में जैन समाज की धार्मिक भावनाओं के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष सप्पू बबेले, ज्योति कल्पनीत सिंह, मनमोहन जड़िया, महेन्द्र जैन मयूर, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, राजेश यादव, डॉ. राजकुमार जैन, मंजू सोनी, अशोक साहू, धमेन्द्र गोस्वामी, शीलचंद अनौरा, अक्षय अलया, डॉ. सुनील संचय, सोनू पाठक, नीरज गौना, डॉ. सुनील खजुरिया, पार्षद मोदी पंकज जैन, अनुराग जैन शैलू, महेन्द्र सिंघई, अशोक अनौरा, अजय जैन साइकल, प्रदीप सतरवांस, मुकेश सराफ, स्वदेश गोयल, अजित जैन खजुरिया, संजीव जैन सीए, मनोज जैन बबीना, सोनू पाठक, मंगू पहलवान, वैभव जैन, गजेन्द्र मिर्चवारा, राजेन्द्र जैन थनवारा, अनंत सराफ, सुरेश बडैरा, मनोज जैन बबीना, अजय बरया, सुरेन्द्र जैन चूना, अज्जू बाबा, अंकुर जैन शानू, अजित खजुरिया, विजय जैन काफी, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, अजीत भारती, संजय मोदी, महेद्र जैन पंचमनगर, सनत खजुरिया के अतिरिक्त मीना इमलया, वीणा जैन, अनुपमा बजाज, अनीता मोदी, ममता मोहनी आदि मौजूद रहे। जैन पंचायत के महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया के अनुसार प्रत्येक जैनी इस तीर्थ की अधिक से अधिक वंदना करता है।

यहां की सभी पर्वत श्रंखलाएं इतनी पवित्र मानी जाती हैं कि इस पर्वत की वंदना करने जाते समय जैन श्रद्धालु चप्पल-जूते भी नहीं पहनते हैं। प्रदर्शन की संयोजना करते हुए वीर व्यायामशाला के संरक्षक नरेन्द्र जैन कडंकी ने कहा कि सम्मेद शिखर जब तक पवित्र क्षेत्र घोषित नहीं होगा आन्दोलन जारी रहेगा।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page