समाचार

निशुल्क नेत्र और चश्मा शिविर आयोजित

निशुल्क नेत्र और चश्मा शिविर आयोजित

 

इंदौर. राजेश जैन,दद्दू । डॉ.अजीत कुमार कासलीवाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोशल ग्रुप अहिंसा स्कीम 78 की ओर से निशुल्क नेत्र और चश्मा शिविर लगाया गया। इसमें दवाइयां भी निशुल्क बांटी गईं। इस अवसर पर विमला कासलीवाल, डॉ. अनुपमा विकास, अपूर्व जैन, अर्णव जैन कासलीवाल कालाफाउन्डेशन की ओऱ से निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।

वहीं सलूजा आई केयर सेन्टर के नेत्र चिकित्सिक डॉ. यू सी जैन, डॉ. विशाखा सिंह, डॉ. संदीप बजाज, डॉ. लतीश जैन, डॉ. गजेन्द्र पाल ने अपनी सेवाएं दीं। बी एल विरला एंड कंम्पनी के माध्यम से दवाइयां वितरित की गईं। शिविर शाम 5.30 बजे तक चला।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति मुन्ना लाल जी यादव, पार्षद राजेन्द्र राठोर, पार्षद सीमा संजय चौधरी, सामाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, राजेन्द्र सोनी, मनोहर झांझरी, राजेश, चंद्रेश, विपिन, प्रदीप, सुरेश सहित अनेक समाज श्रेष्ठी मौजूद थे। ग्रुप अध्यक्ष सुनील जैन (114) एवं आशीष जैन कारंजा ने शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं। वहीं सुरेश जैन, मुकेश शास्त्री, नीलेश जैन, सौरभ जैन, जितेन्द्र जैन का भी सहयोग रहा।

स्वागत ग्रुप संरक्षक सुधीर सिघंई, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र, अशोक डावर ने किया। संचालन ग्रुप के सांस्कृतिक सचिव संजय जैन चाचू ने किया। आभार संजय जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page