समाचार

डॉ.आस्था जैन ने मध्यप्रदेश का बढ़ाया मान : पीएम मोदी की मौजूदगी में वर्ल्ड आयुर्वेदा कांग्रेस में शामिल

सनावद. राजेन्द्र जैन ‘महावीर – भारत सरकार और गोवा सरकार की संयुक्त मेजबानी में नवीं वर्ल्ड आयुर्वेदा कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में प्रख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सक व आयोजन सचिव डॉ प्रशांत तिवारी (भोपाल) के नेतृत्व में डॉ आस्था जैन के दो शोध आलेख’ स्टेन्डर्ड आपरेटिव – आहार विधि विधान’ व केस स्टडी “आमवात में बस्ति की भूमिका” का चयन विश्व स्तर की जनरल ई बुक के लिए हुआ ।

उक्त आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 50 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया है। केन्द्रीय मंत्रियों की आगवानी व सत्र संचालन भी किया ।

मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है आस्था जैन ने
डॉ आस्था जैन ने म.प्र. वॉलेन्टरी हेड इन्चार्ज के दायित्व का निर्वहन करते हुए भारत सरकार के केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ,पर्यटन मंत्री श्रीपद नाईक , म.प्र. के उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विशेष संपर्क अधिकारी जय कुमार, आरोग्य भारती के अशोक वार्ष्णेय, आयुष मंत्रालय के प्रमुख सचिव डा. राजेश कोटेजा,सुपर कम्प्यूटर परम जनक, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पद्मविभूषण विजय भटकर सहित अनेक विशिष्ट जनों की आगवानी के के दायित्व का निर्वहन भी किया । सत्र संचालन में आयुर्वेद और ज्योतिष विषय पर संचालन करते हुये विशिष्ट जनों के बीच अपने विचार साझा किये ।

प्रधानमंत्री की सोच से भारतीय आयुर्वेद विश्वस्तर पर -डॉ आस्था जैन
डॉ. आस्था जैन (सनावद) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय जीवन शैली व भारतीय संस्कृति के गौरव को विश्व पटल पर पुर्नस्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। एम्स की तर्ज पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना कर आयुर्वेद को बढ़ावा दे रहे हैं । प्रधानमंत्री की सोच से देश में आयुष उद्योग 1.60 लाख करोड का हो गया है, उनकी सोच वन अर्थ वन हेल्थ के विजन से आयुर्वेद विश्व की सर्वोच्च चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित होगा ।


डॉ आस्था जैन ने आयुर्वेद प्रवेश परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 65 रेंक प्राप्त कर पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल में प्रवेश लिया था ।आयुर्वेद बी ए एम एस स्नातक परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त वे अभी इंटर्नशिप कर रही हैं छात्र जीवन की इस उपलब्धि पर अनेक स्नेही जनों ने उन्हें बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश रांका ने कहा कि डॉ. आस्था ने सनावद नगर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page