समाचार

संजय जैन ने बताई अपनी अगली रणनीति: दिल्ली के ऋषभ विहार मंदिर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी द्वारा 15 दिन में गजट में संशोधन के ठोस आश्वासन की बात को अनशन स्थल पर आकर सांसद श्री मनोज तिवारी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है । संजय जैन ने कहा इसीलिए उन्होंने 26 दिसम्बर 2022 से जारी आमरण अनशन को एक जनवरी 2023 को 16 जनवरी तक के लिए स्थगित किया।

जैन ने अपनी गतिविधियों का ब्यौरा रखा । प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन के अध्यक्ष व आमरण अनशन पर बैठे संजय जैन ने की उनके साथ रुचि जैन, संगठन के राजेश जैन, यश जैन, सुदीप जैन और मंदिर प्रबंधक समिति के विपुल जैन व विजय जैन और मीडिया प्रभारी आकाश जैन सहित जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

संजय जैन ने बताया कि 26 दिसंबर से जारी हमारे अनशन में सभी धर्मो के लोग आए और सभी ने हमारी मांगो का समर्थन किया है।

उन्होंने बताया कि हम अपनी मांगों को राजनीतिक रंग नही देना चाहते हैं और न ही किसी को ऐसा करने देंगे। हमारी मांग पूरी तरह से धार्मिक है और इसे धार्मिक ही रहने देना चाहते हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जैन समाज देश की जीडीपी में 24 से 27 फीसदी का योगदान देता है लेकिन जिस तरह से हमारी उपेक्षा की जा रही है उससे हम आहत हैं।

लेकिन मजबूर नही है। हमारी संस्कृति और धार्मिक स्थलों पर कोई अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा उसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। संजय जैन ने कहा कि झारखंड सरकार से गजट नोटिफिकेशन रद्द कर पवित्र जैन तीर्थस्थल घोषित करवाने हेतु मंगलवार को अपनी मांगों का एक ज्ञापन कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी को कैलाश नगर, दिल्ली में सौंपा जाएगा।

श्री संजय जैन ने बताया कि श्री सम्मेद शिखर को पवित्र जैन तीर्थस्थल घोषित कराने हेतु मुंबई के प्रसिद्ध आजाद मैदान में 4 जनवरी 2023 को आयोजित मुंबई जैन समाज द्वारा आयोजिर विशाल महारैली व सभा में सम्मिलित होंगे और दिन में ग्लोबल महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page