समाचार

गिरनार में अतिक्रमण का मामला : दिवाली के दिन जैन संत और श्रावक करेंगे उपवास


विश्व के इतिहास में पहली बार जैन एवं वैदिक संस्कृति के सबसे बड़े महापर्व भगवान महावीर स्वामी वर्तमान शासन नायक के निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली पर्व पर सिद्ध क्षेत्र गिरनार पर हो रहे अन्याय एवं श्रमण संस्कृति के जैन संतों को मिल रही धमकियों के विरोध में श्रमणों-श्रावकों का अनशन पूरे भारत में 12 नवम्बर को होगा। पढ़िए यह रिपोर्ट….


इंदौर। विश्व के इतिहास में पहली बार जैन एवं वैदिक संस्कृति के सबसे बड़े महापर्व भगवान महावीर स्वामी वर्तमान शासन नायक के निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली पर्व पर सिद्ध क्षेत्र गिरनार पर हो रहे अन्याय एवं श्रमण संस्कृति के जैन संतों को मिल रही धमकियों के विरोध में श्रमणों-श्रावकों का अनशन पूरे भारत में 12 नवम्बर को होगा। जिसमें हजारों संत-श्रावक जल भी ग्रहण नहीं करेंगे। फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने सभी समाज श्रेष्ठी जनों से भी निवेदन किया है कि उसी क्रम में हम सब समाज जन भी 12 नवंबर रविवार को एक दिवस के उपवास/एकाशन/एक बार जल संकल्प लेकर अपने जिनशासन की रक्षा में सहयोग प्रदान करें, क्योंकि तप और त्याग के बल पर सभी उपसर्गों को दूर किया सकता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
13
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page