24 अगस्त को इंदौर नसिया जी धर्मशाला बड़ा गणपति पर अंतराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच द्वारा भक्तामर मंडल विधान, अधिवेशन एवं वार्षिक आमसभा का आयोजन होगा। पूज्यसागरजी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में निमाड़ मालवा सहित देश-विदेश से समाजजन शामिल होंगे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
अंतराष्ट्रीय दिगंबर जैन पोरवाड़ सामाजिक मंच के तत्वावधान में 24 अगस्त रविवार को इंदौर स्थित नसिया जी धर्मशाला बड़ा गणपति के पास भक्तामर मंडल विधान, अधिवेशन और वार्षिक आमसभा का आयोजन होगा।
इस अवसर पर सुबह संगीतमय भक्तामर मंडल विधान पूज्य मुनि श्री 108 पूज्यसागरजी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा। विधान हेतु आयोजित लक्की ड्रा में विभिन्न इंद्र, ध्वजारोहण, यज्ञ नायक एवं अन्य पात्रों का चयन किया गया।
अधिवेशन की अध्यक्षता इंदौर समाज अध्यक्ष नमीष जैन करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि विजय कुमार जैन लोनारा (खरगोन) एवं विशेष अतिथि प्रशांत जैन (प्रति कुलाधिपति सेज यूनिवर्सिटी) होंगे। दोपहर 3 बजे से वार्षिक आमसभा में समाजहित के मुद्दों एवं कमजोर वर्ग के उत्थान पर चर्चा की जाएगी।
इस कार्यक्रम में सुबह-शाम के भोजन व स्वल्पाहार का सहयोग समाजजनों द्वारा दिया जाएगा। आयोजन में निमाड़ मालवा सहित देश-विदेश के समाजजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे।













Add Comment