श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गांधियों के मंदिर में जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के तीर्थंकर शनि ग्रह अरिष्ट निवारक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का प्रतिमा स्थापना महोत्सव शनिवार को हुआ। प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल ने प्रतिष्ठा पूर्ण करवाई। पंचामृत अभिषेक भी हुआ। 81 जलपूरित कलशों से नूतन वेदी का शुद्धिकरण किया। अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त 108 अर्घ्य समर्पित किए गए। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
सागवाड़ा। नगर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गांधियों के मंदिर में जैन आगम की वर्तमान चौबीसी के बीसवंे तीर्थंकर शनि ग्रह अरिष्ट निवारक मुनिसुव्रतनाथ भगवान का प्रतिमा स्थापना महोत्सव शनिवार को प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान में जय जयकार ध्वनि के साथ संपन्न हुआ। सकल दिगंबर जैन समाज सागवाड़ा के संयोजन में चिराग, रोहित,दिलीप फूलचंद पंचोरी परिवार द्वारा आयोजित महोत्सव के तहत शनिवार को प्रातः श्रद्धालुओं ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान का पंचामृत अभिषेक किया।यजमान परिवार द्वारा विश्व शांति कामनार्थ शांतिधारा की गई। चंद्रकांत पंचोरी ने श्रीफल भेंट किया। सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, पंच मंगल कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्जवलन के बाद नवदेवता पूजा की गई। इसके बाद नव निर्मित गर्भ गृह में सुहागन महिलाओं ने प्रतिष्ठाचार्य पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ 81 जलपूरित कलशों से नूतन वेदी का शुद्धिकरण किया। इंद्र इंद्राणियों समूह द्वारा मुनिसुव्रतनाथ विधान मंडल पर अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त 108 अर्घ्य समर्पित किए गए।
इनकी उपस्थिति में ऋषि मंडल यंत्र की स्थापना की
सर्व शांति महायज्ञ की पूर्णाहूति के बाद मंदिर के पृष्ठ भाग में स्थित नूतन वेदी पर प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ मुनिसुव्रतनाथ भगवान की काले पाषाण प्रतिमा जयकार ध्वनि के साथ दिलीप पंचोरी परिवार ने स्थापित की। साथ ही छत्र, चंवर, भामंडल, विनायक यंत्र तथा ऋषि मंडल यंत्र की स्थापना की गई। पंच परमेष्ठी भगवान की आरती उतारी की गई। इस अवसर पर सेठ महेश नोगमिया, ट्रस्टी अश्विन बोबडा, दिनेश मेहता, संतोष खोडनिया, रिनेष कोठारी, राजेंद्र पंचोरी मंदिर कमेटी अध्यक्ष कीर्ति भाई सर्राफ, कोषाध्यक्ष केसरीमल शाह नरेंद्र खोड़निया, बदामीलाल खोड़निया, पवन कुमार गोवाड़िया, जयंतीलाल बोबडा, दिनेश शाह, नरेंद्र सेठ, विनोद गांधी, चिराग बोबडा,कमलेश शाह भीलूडा, भावेश गांधी, हेमंत शाह, साधना कोठारी, वनिता शाह, नलिनी गोवाडिय, चन्द्रशेखर संघवी, पूजा पगारिया उपस्थित थे।













Add Comment