जबलपुर दिगंबर जैन समाज का भारत वर्षीय जैन समाज के लिए ऐतिहासिक समाजिक निर्णय धर्म संस्कृति की सुरक्षा के लिए अनेक निर्णय समाज हित में लिए गए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। जबलपुर दिगंबर जैन समाज का भारत वर्षीय जैन समाज के लिए ऐतिहासिक समाजिक निर्णय धर्म संस्कृति की सुरक्षा के लिए अनेक निर्णय समाज हित में लिए गए। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अल्प समय के लिए संस्कार धानी में मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने अपनी मंगल देशना में समाज को संबोधित करते हुए समाज को धर्म संस्कृति की सुरक्षा के लिए समाज जन को सीख दी और प्रतिज्ञा दिलाई। मल्टी कॉशन होटल एवं रात्रि में होने वाली शादियों में समाज सम्मिलित नहीं होगी। मुनि श्री प्रमाण सागर जी की प्रेरणा एवं सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा ने भारत वर्षीय जैन समाज के लिए प्रेरणादायक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया।
श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा ने लिए यह प्रस्ताव
जिस स्थान पर मांसाहारी एवं शाकाहारी भोजन एक ही परिसर में बनता हो एवं किचन अलग-अलग हो या बिल्डिंग अलग-अलग हो ऐसे मल्टी कॉशन होटल जैन समाज वैवाहिक पारिवारिक आयोजन नहीं करेगी। संपूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम दिन में ही किए जाएंगे, सूर्यास्त के बाद भोज नहीं दिया जाएगा। महिला संगीत के स्थान पर भक्ति संगीत किया जाएगा या पारंपरिक गीतों का कार्यक्रम किया जाएगा। महिला संगीत के लिए कोरियोग्राफर नहीं बुलाए जाएंगे। समाज उन्ही वैवाहिक परिसरों में अपने आयोजन करेगी। जिन्हें श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा द्वारा पूर्ण शाकाहारी का प्रमाण पत्र दिया गया हो। इसकी जानकारी विवाह स्थल वालों से अवश्य प्राप्त करें। विशेष- रात्रि शादी एवं मल्टी कॉशन वाले परिसर में होने वाली शादियों में समाज सम्मिलित नहीं होगी।













Add Comment