परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महामुनिराज का दीक्षा दिवस श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी, अतिशय क्षेत्र, छावनी जी में भक्ति भाव पूर्वक आर्यिका श्री सुनयमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में मनाया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। परम पूज्य आचार्य श्री सुंदर सागर जी महामुनिराज का दीक्षा दिवस श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी, अतिशय क्षेत्र, छावनी जी में भक्ति भाव पूर्वक आर्यिका श्री सुनयमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में मनाया गया।
इस शुभ दिवस पर श्रीजी के अभिषेक/शांतिधारा के पश्चात पवन जी बिलाला के मार्गदर्शन में श्री जी एवं आचार्य श्री की पूजन किया गया।
तदोपरांत माताजी के मंगलमय प्रवचन का लाभ श्रावकों ने लिया। धार्मिक कार्यक्रम में कई समाजजन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के आयोजक श्री संयोगितागंज दिगंबर जैन समाज, अतिशय क्षेत्र, छावनी जी थे।













Add Comment