समाचार

जैन समाज की मांग : इंदौर के नये रेलवे स्टेशन का नाम आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर हो


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने नरेन्द्र मोदी एवं इंदौर के सांसद शंकर ललवानी से मांग की है कि इंदौर बनने जा रहे नये रेलवे स्टेशन का नाम श्रमण संस्कृति के महामहिम एवं समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर रखा जाए। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इंदौर को नए रेलवे स्टेशन की सौगात देने जा रहे हैं। नए स्टेशन का भूमिपूजन 26 फरवरी को प्रातः 10:45 पर प्लेटफॉर्म न. 1 पर प्रधानमंत्री वर्चुअली करेंगे। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने नरेन्द्र मोदी एवं इंदौर के सांसद शंकर ललवानी से मांग की है कि इंदौर बनने जा रहे नये रेलवे स्टेशन का नाम श्रमण संस्कृति के महामहिम एवं समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी के नाम पर रखा जाए,

जिससे आचार्य श्री जी का नाम सदा-सदा के लिएअमर रहेग।, यदि ऐसा होता है तो यह आचार्य श्री के प्रति भारत सरकार की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी और देश की जैन समाज और आचार्य श्री के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने वाले लाखों अनुयाइयों के लिये भी प्रसन्नता की बात होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page