दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर की कार्यकारिणी सभा का आयोजन रविवार शाम 5:15 बजे से रेस कोर्स रोड स्थितअभय प्रशाल की प्रथम मंजिल पर जैन मिठाई रेस्टोरेंट पर रखा गया है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर की कार्यकारिणी सभा का आयोजन रविवार शाम 5:15 बजे से रेस कोर्स रोड स्थितअभय प्रशाल की प्रथम मंजिल पर जैन मिठाई रेस्टोरेंट पर रखा गया है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, एवं जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि बैठक में इस वर्ष 21 अप्रैल 2024, रविवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित करने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा होगी।
इन विभिन्न कार्यक्रम के संचालन हेतु विभिन्न समितियां का गठन एवं प्रमुख संयोजकों का चयन किया जाएगा, इसके साथ ही पिछले समय में संसद द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों का विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। सभा का शुभारंभ मंगलाचरण से एवं समापन शांति पाठ से किया जाएगा। तत्पश्चात वात्सल्य भोज का आयोजन भी वहीं रखा गया है।













Add Comment