समाचार

स्वतंत्रता दिवस पर मूक-बधिर-नेत्रहीन विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट : महावीर इंटरनेशनल की प्रेरणा से हुआ सामाजिक सहयोग


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की प्रेरणा से जयपुर और उदयपुर परिवारों के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस पर मूक-बधिर-नेत्रहीन विद्यालय को प्रोजेक्टर भेंट किया गया। इस अवसर पर समाजसेवियों ने बच्चों को शिक्षा से उन्नति का संदेश दिया। पढ़िए वीर सुभाष पहाड़िया की ख़ास रिपोर्ट…


कुचामन सिटी। “सबकी सेवा, सबको प्यार, जीवो और जीने दो” के उद्देश्य को आत्मसात करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मूक-बधिर-नेत्रहीन विद्यालय में प्रोजेक्टर भेंट किया गया।

यह पहल महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की प्रेरणा से हुई, जिसमें श्रीमान रजनीश जी, शिल्पा जी परिवार जयपुर एवं चाणक्य, अंजली, तारा, गोरी परिवार उदयपुर का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के सचिव सुशीला चोहान व रापाल सिंह को यह प्रोजेक्टर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अजमेर के सचिव सुरेश मेहरा, महावीर इंटरनेशनल के गवर्निंग मेंबर वीर सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन, वीर सुरेंद्र सिंह दीप्पुरा, वीर अशोक अजमेरा और वीर सम्पत बगड़िया ने सौंपा।

बच्चों को शिक्षा के महत्व पर दिया जोर 

इस अवसर पर समाजसेवियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रोजेक्टर के माध्यम से वे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर अपनी उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। विद्यालय के विशेष अध्यापक कैलाश, सुरेश कुमावत और समस्त स्टाफ ने इस पहल को सराहनीय बताया। स्वतंत्रता दिवस पर किया गया यह दान न केवल शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाला है, बल्कि समाज में समावेशी और सेवा भाव के संदेश को भी मजबूत करता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page