समाचार

भिण्ड में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास, श्री ज्ञान मंदिर में बच्चों संग मनाया गया आजादी का पर्व : जैन मिलन महिला चन्दना व मानवता परिवार ने बच्चों संग तिरंगा फहराकर बांटी खुशियां


भिण्ड स्थित श्री श्री ज्ञान मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर जैन मिलन महिला चन्दना एवं मानवता परिवार ने बच्चों संग तिरंगा फहराकर उल्लासपूर्वक पर्व मनाया। बच्चों को झंडे व स्वल्पाहार बांटे गए, जिससे उनके चेहरों पर देशभक्ति की मुस्कान खिल उठी। पढ़िए सोनल जैन की ख़ास रिपोर्ट…


भिण्ड स्थित श्री श्री ज्ञान मंदिर, जो वेदविज्ञान महाविद्यापीठ बेंगलोर द्वारा संचालित है, वर्षों से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती रजनी भदौरिया तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं की समर्पित टीम बच्चों को न केवल पढ़ाई, बल्कि संस्कार और आत्मविश्वास की शिक्षा भी देती है।

15 अगस्त के पावन अवसर पर जैन मिलन महिला चन्दना एवं मानवता परिवार के सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान सभी बच्चों को तिरंगा झंडा एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया। बच्चों के चेहरों पर देशभक्ति और खुशी की अनोखी चमक दिखाई दी।

अनेकता में एकता ही भारत की पहचान” का संदेश 

इस अवसर पर श्री राजेंद्र भमड़ी, रिपुदमन सिंह भदौरिया, बबलू सिंधी, रोमा शर्मा, नीतू जैन, सुनीता जैन, अल्का जैन, अंजू जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने “अनेकता में एकता ही भारत की पहचान” के संदेश को जीवंत किया। अंत में सभी ने वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को साझा किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page