इंदौर में महावीर कीर्ति स्तंभ पर 79वां स्वतंत्रता दिवस पर्व जोरशोर और देशभक्ति के साथ मनाया गया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज और महावीर ट्रस्ट ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम में झंडारोहण, राष्ट्रगान और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत संबोधन शामिल रहे। पढ़िए राजेश जैन की खास रिपोर्ट…
इंदौर में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर्व के उपलक्ष्य में महावीर कीर्ति स्तंभ, रीगल चौराहा पर आजादी महोत्सव बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) और महावीर ट्रस्ट, मध्य प्रदेश ने संयुक्त रूप से इस आयोजन का संचालन किया।
फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू और रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, आर.के. जैन रानेका, राजकुमार पाटोदी, मनोहर झांझरी और अमित कासलीवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सर्वश्री बाहुबली पांड्या, सुशील पांड्या, राकेश विनायका, एम. के. जैन, विमल अजमेरा, कमलेश कासलीवाल, वितुल अजमेरा और प्रदीप गंगवाल ने राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत संबोधन दिए।
राष्ट्रभक्ति और परंपराओं के प्रसार का सशक्त उदाहरण
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से श्रीमती मंजु अजमेरा, मीना झांझरी और नीना चौधरी ने की। मुख्य रूप से भुपेंद्र जैन, राजेंद्र सोनी, आशीष जैन सुतवाला, मुकेश बाकलीवाल, अतुल गोईल, हेंसल पहाड़िया, कमल अग्रवाल और संजय अहिंसा चंद्रेश जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रीजन सचिव संजय पापड़ीवाल और रीजन कोषाध्यक्ष अतुल गोहिल ने किया। यह आयोजन स्थानीय समाज में राष्ट्रभक्ति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार का सशक्त उदाहरण बना।













Add Comment