समाचार

इंदौर में जैन सोशल ग्रुप स्काई की महिला विंग का कार्यक्रम : नए साल पर मानव सेवा,वृद्धजनों से लिया आशीर्वाद


सारांश

इंदौर में जैन सोशल ग्रुप स्काई के महिला विंग ने नए साल का स्वागत कुछ अलग अंदाज में किया। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानिए सहयोगी रुचि चेविष्या जैन की रिपोर्ट में


इंदौर में जैन सोशल ग्रुप स्काई की महिला सदस्यों ने इस बार नए साल का स्वागत मानव सेवा और वृद्धजनों के आशीर्वाद से किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समूह की संस्थापक अध्यक्ष अनीता जी जैन निर्वतमान अध्यक्ष पुष्पा जी भंडारी और वर्तमान नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति जी जैन ने किया।
इस अवसर पर रचना बागरेचा एवं अन्य सदस्यों ने सभी वृद्धजनों के साथ अंताक्षरी खेली फिल्मी गाने और भजन गाए। सभी वृद्धजनों को उपहार और मिठाई भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में रुचि चोविश्या जैन ने कहा दुनिया का सबसे लाभदायक सौदा बुजुर्गों के पास बैठना है क्योंकि चंद पलों के बदले में वह आपको वर्षों का अनुभव दे देते हैं।

कार्यक्रम में इन महिला सदस्यों ने निभाई प्रभावी भूमिका

पुष्पा भंडारी, एकता जैन ,रानी जैन, प्रमिला कांसवा, श्वेता ,सीमा जैन, रेणुका गोखरू, संजना चेलावत ,चित्रा सकलेचा, सुशीला पोरवाल, शालिनी जैन, की विशेष उपस्थिति रही। शिखा सियाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page