समाचार

आओ जीव दया कर अपना पुण्य बढ़ाएं: समाजजनों से परिंडे बांधने व प्याऊ लगवाने में सहयोग की अपील 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर कोटा ने गर्मी को देखते हुए मूक प्राणियों की सहायतार्थ के लिए एक खास कार्यक्रम चलाने की अपील की है। इसमें पक्षियों को शीतल जल मिले, इसके लिए परिंडे बांधे जाएंगे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर कोटा ने गर्मी को देखते हुए मूक प्राणियों की सहायतार्थ के लिए एक खास कार्यक्रम चलाने की अपील की है। इसमें पक्षियों को शीतल जल मिले, इसके लिए परिंडे बांधे जाएंगे। रविवार 23 अप्रेल को सुबह साढ़े आठ बजे परिंडे वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। सभी समाजजनों से अपील की है कि इस कार्यक्रम में सहभागिता कर प्राणी मात्र की मदद के भागीदार बनें।

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन परिवार का गठन प्राणी मात्र के प्रति दया की भावना रखना है। अभी जिस तरह की गर्मी शुरू हुई है उससे मूक प्राणियों के लिए प्रतिकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसलिए पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाएं। मानव सेवा के लिए प्याऊ लगवाने की अपील सोशल ग्रुप के माध्यम से की जा रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page