पारसनाथ निर्वाण पर्व पूर्व नैनागिरि तीर्थ में भव्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन एवं विद्वत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिनेश मलैया को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। पढ़िए राजेश जैन रही की विस्तृत खबर…
बकस्वाहा / सागर। देश के प्रसिद्ध जैन तीर्थ नैनागिरि में भगवान पारसनाथ के निर्वाण महोत्सव से पूर्व भव्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया गया एवं विद्वत परिषद की कार्यकारिणी बैठक तथा विद्वानों की संगोष्ठी संपन्न हुई। उद्घाटन समारोह ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष सुरेश जैन (IAS) की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विमला जैन (भोपाल) तथा विशिष्ट अतिथि पद्म जैन (आरटीओ, सागर) एवं पुण्यार्जक सीता देवी विमल चंद जैन के साथ, यह उद्घाटन समारोह भव्य वर्षा के बीच मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।
मलैया को महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन विद्वत परिषद की बैठक में ब्र. जिनेश मलैया (इंदौर) को महामंत्री पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इसके बाद आयोजित विद्वत संगोष्ठी में सिद्धक्षेत्र नैनागिरि का वैशिष्ट्य और भगवान पारसनाथ विषय पर अनेक पंडितों ने अपने आलेख प्रस्तुत किए, जिनमें पं. उदयचंद सागर, पं. नरेंद्र (टीकमगढ़), डॉ. सनत (जयपुर), पं. दयाचंद (सतना), पं. जयकुमार (दुर्ग), पं. दिनेश (भिलाई) समेत अन्य कई प्रमुख विद्वान शामिल हुए।
विद्वानों को किया सम्मानित
कार्यक्रम का संचालन पं. उदयचंद्र शास्त्री ने किया, और अध्यक्षीय उद्बोधन सुरेश जैन (IAS) द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सभी विद्वानों को श्रीफल, शास्त्र, वस्त्र, भगवान पारसनाथ का चित्र एवं माला भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसमें ट्रस्ट मंत्री राजेश रागी, प्रबंध मंत्री देवेंद्र लुहारी, प्रचार मंत्री सुरेश सिंघई विशेष रूप से सक्रिय रहे।













Add Comment