हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अमृत सुधा सभागार में निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री भगवान महावीर स्वामी निर्वाण कल्याणक एवं दीपावली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके पहले दिन भक्तों ने धनतेरस महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…

आगरा। हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अमृत सुधा सभागार में निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्री भगवान महावीर स्वामी निर्वाण कल्याणक एवं दीपावली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके पहले दिन भक्तों ने धनतेरस महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। भक्तों ने सर्वप्रथम महोत्सव का शुभारंभ गुरुपूजन के साथ किया। साथ ही विभिन्न स्थानों से आए भक्तों ने मुनिवर के श्रीचरणों का पाद प्रक्षालन किया। इसके बाद बालिका ने बहुत सुंदर भजन गाकर मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। सौभाग्यशाली भक्तों ने संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया। साथ ही बाहर से आए महानुभावों ने मुनिपुंगवश्री को शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने मंगलवाणी को संबोधित करते हुए भक्तों से कहा कि साधु को सूतक नहीं लग सकता। मात्र मन में संकल्प के कारण ऐसा हुआ अंश वही है, लेकिन वंश खत्म हो गया मन के आनंद की कला जान जाओ तो धन्य हो जाओगे। मंच का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल एवं समकित जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएसी नीरज जैन जिनवाणी, निर्मल मोठया, पन्नालाल बैनाड़ा, जगदीशप्रसाद जैन, हीरालाल बैनाड़ा, राजेश बैनाड़ा, अमित जैन बॉबी, विवेक बैनाड़ा, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, अंकेश जैन, राकेश सेठी, यीतेंद्र जैन, अनिल जैन, नरेश जैन, अक्षय जैन, राहुल जैन सहित समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment