हर सोमवार श्रीफल जैन न्यूज की संपादक के कॉलम “चर्चा” में समाज की उन सभी बातों-विषयों पर चर्चा होगी, जो दबी हुई हैं लेकिन भीतर ही भीतर चल रही हैं। वे बातें जो समाज में चर्चा का विषय हैं, लेकिन जिनके बारे में कोई भी कुछ खुलेआम कहने को तैयार नहीं है…
प्रिय सधर्मी बंधुओं
जय जिनेन्द्र
श्रीफल जैन न्यूज डॉट कॉम पर प्रत्येक सोमवार मेरे कॉलम “चर्चा” में समाज की उन सभी बातों-विषयों पर चर्चा करेंगे जो दबी हुई हैं लेकिन भीतर ही भीतर चल रही हैं। वे बातें जो समाज में चर्चा का विषय हैं, लेकिन जिनके बारे में कोई भी कुछ खुलेआम कहने को तैयार नहीं है। इन सब के साथ समाज के हर वर्ग को संस्कार और संस्कृति से कैसे जोड़ा रखा जाए, उन सभी विषयों पर “चर्चा” कॉलम में बात होगी। मैं सभी पाठकों से निवेदन करना चाहूंगी कि वे भी अपने विचार, सुझाव हमें भेजें, कि हम किन-किन बातों पर चर्चा कर सकते हैं और किन-किन विषयों पर हमें चर्चा करनी चाहिए।
रेखा संजय जैन, संपादक श्रीफल जैन न्यूज













Add Comment