जैन गली में निवास करने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी के प्रथम संतान के रूप में जन्मी कन्या का ननिहाल में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत कर मिसाल कायम की है। इसके जरिए इस परिवार ने पूरे समाज को यह संदेश दिया है । बेटी है तो कल है,बेटी दो घरों को जोड़ती है। इस दौरान पूरा ननिहाल पक्ष नाना-नानी,मामा-मामी, बुआ सहित सभी परिजन तीन माह की बालिका के स्वागत में झूम उठे ।इस जश्न की चर्चा पूरे शहर में है। इस परिवार ने ऐसा करके समाज को बेटा-बेटी के एक समान होने का संदेश भी दिया है। पढि़ए अजय जैन की रिपोर्ट ……
अम्बाह। शहर की जैन गली में निवास करने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी के प्रथम संतान के रूप में जन्मी कन्या का ननिहाल में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत कर मिसाल कायम की है। इसके जरिए इस परिवार ने पूरे समाज को यह संदेश दिया है । बेटी है तो कल है,बेटी दो घरों को जोड़ती है। इस दौरान पूरा ननिहाल पक्ष नाना-नानी,मामा-मामी, बुआ सहित सभी परिजन तीन माह की बालिका के स्वागत में झूम उठे ।इस जश्न की चर्चा पूरे शहर में है।
इस परिवार ने ऐसा करके समाज को बेटा-बेटी के एक समान होने का संदेश भी दिया है और बताया है कि बेटियां भी बेटों से काम नहीं है। जैन गली में रहने वाले अजय जैन पप्पा की बेटी हिमानी के प्रथम संतान के रूप में तीन माह पूर्व एक कन्या ने जन्म लिया था।मंगलवार को हिमानी जब अपनी तीन माह की बेटी को लेकर अपने पिता के घर आयी तो पूरे ननिहाल पक्ष ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया ।नन्ही परी की ढोल, नगाड़ा और आतिशबाजी कर भव्य अगवानी की गई।ऐसा करके परिवार ने बेटा-बेटी के एक समान होने का संदेश दिया।
जैन गली के शुरुआत में ही हिमानी और उसकी बेटी गाम्या का धूमधाम से स्वागत किया गया। ढोल, नगाड़ा और आतिशबाजी करके नाना नानी ने खूब खुशी मनाई।अजय जैन पप्पा सर्राफा व्यापारी हैं।उनकी बेटी हिमानी ने तीन माह पूर्व प्रथम संतान के रूप में कन्या को जन्म दिया था। हिमानी की बेटी जब तीन माह की हो गयी। तब वह उसे लेकर अपने पिता के घर अम्बाह आई। इस दौरान हिमानी के माता- पिता सहित पूरे परिवार ने इस मौके पर जश्न मनाया।पहली बार कन्या के घर आने की खुशी में हिमानी के पापा ने घर को फूलों से सजा दिया। बैंड- बाजा बुलवाए गए। पटाखे फोड़े और आतिशबाजी की गयी।बेटी के घर आते ही गाजे-बाजे की धुन पर पूरा परिवार झूम उठा।













Add Comment